रीवा। कांग्रेस पार्टी के संगठन में हिस्सा लेने के लिए रीवा पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की भाजपा एवं शिवराज सिंह सहित पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होनें कंहा कि भाजपा में झूठ बोलने वाले दो सरदार काम कर रहे है। मध्यप्रदेश में शिवराज और केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरदार बैठे है। जो कि झूठ बोलकर लोगो को गुमराह कर रहे है। श्री सिंह ने कंहा कि हाल ही में पंचायत राज दिवस मनाया गया और यह अच्छा है कि इसके लिए रीवा का चयन किए, लेकिन मन की बात में पंचायत कर्मियों से कोई बात नही की, जबकि वे अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे है। उन्होने कहां कि पंचायत को सबसे ज्यादा अधिकार मध्यप्रदेश में हमारी कांग्रेस सरकार ने दिए थें। जिसमें पंचायत को नियुक्ति देने का अधिकार दिया गया था। महिलाओं को अधिकार दिए गया। उनका कहना था कि कांग्रेस की सरकार आती है तो एक बार फिर पंचायतों को मजबूत बनाया जाएगा।
तीन गुटों में बटी भाजपा
दिग्विजय सिंह ने कंहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा तीन गुटों में बटी हुई है। एक शिवराज भाजपा जो कि लम्बे समय से अच्छी कमाई कर रही है तो दूसरी महाराजा भाजपा जो कि कमाने में लगी हुई है और तीसरी नाराज भाजपा वह है जिसने इस पार्टी को खड़ा किया, लेकिन वे हांसिए पर है। पूर्व सीएम यंही तक नही रूके और कंहा कि जो बड़े-बड़े घोटाले जैसे डम्फर घोटाला, व्यापम घोटाल आदि की जांच कांग्रेस सरकार करवाऐगी।
लाडली बहना योजना चुराई हुई है
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कंहा कि लाडली बहन योजना हिमाचल प्रदेश में पहले से लागू है और वंहा की महिलाओं को 1500 रूपये दिए जा रहे है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार इस योजना को एमपी में लेकर आई है। उन्होने कंहा कि कमलनाथ जी ने एमपी में नारी सम्मान योजना की बात कही और वे जो कहते है उसे पूरा करते है। इसके तहत प्रदेश की महिलाओं को 1500 रूपये एवं 500 रूपये मंें सिलेंडर दिए जाएगें।