ED Raid Sanjay Singh: ED ने आज सुबह-सुबह आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर अचानक छापेमारी कर दी। छापेमारी दिल्ली की वजह दिल्ली का एक विवादित मामला है, बताया जा रहा है कि शराब नीति घोटाले की वजह से संजय सिंह के घर पर छापेमारी की गई है। कुछ समय पहले शराब घोटाले की एक लिस्ट आई थी। जिसमें राज्यसभा सांसद संजय सिंह का भी नाम था और इसी मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी गिरफ्तार हो चुके हैं।
बता दे कि दिल्ली शराब घोटाले के मुख्य आरोपी में से एक दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह का नाम लिया है। जानकारी के मुताबिक संजय सिंह दिनेश अरोड़ा के संपर्क में थे और उन्होंने दिल्ली चुनाव होने से पहले ही आप पार्टी के लिए फंड जुटाना के लिए कई कार्यक्रम रखे थे। सामने आई चार सीट के मुताबिक बताया जा रहा है कि संजय सिंह ने पार्टी के लिए फंड जुटाने के लिए कई रेस्टोरेंट के मालिकों से संपर्क किया था।
वहीं कहां जा रहा है कि उन्होंने 32 लाख का चेक भी लिया था। खैर अभी इस मामले में कितनी सच्चाई है वह ED की रेड खत्म होने के बाद ही पता चलेगा। वहीं कहां जा रहा है कि यह मामला करोड़ों रुपए का है।