Current Date
NationalMadhya Pradesh

विंध्य के दो शेरों की दहाड़ से पस्त हुआ Pakistan: CM Mohan Yadav

Published: May 15, 2025

रीवा।  जिले के दिव्यगवां में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ अंतर्गत आयोजित ‘जनसंवाद एवं विभिन्न विकास कार्यक्रमों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम’ समारोह में मुख्यंमंत्री मोहन यादव ने कहा कि विंध्य के दो शेरों की दहाड़ ने पाकिस्तान को पस्त कर दिया है। वह ना रो पा रहा और ना हस पा रहा है। हमारी सेना का शौर्य के बल पर पाकिस्तान ने पहले सकुशल अभिनंद को लौटाया और कल हमारे जवान को लौटाया। सेना के पराक्रम से  देश आज गौरविंत हुआ है। इसमें विंध्य के थल सेना अध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी और जल सेना के दिनेश त्रिपाठी विंध्य से है।

  • श्रीरामपथ गमन को सरकार बनाएंगी तीर्थ
  • जवा का नगर परिषद बनाने सहित कई सौगातें
जन संवाद में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में सरकार धर्म की रहा में चल रही है। इसीक्रम में अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया है अब  जहां – जहां श्रीराम के चरण वहा राम पथ गमन सरकार बनाकर उसे तीर्थ के रूप में विकसित करेगी। इसके साथ श्रीकृष्ण के लीला स्थलों को भी सरकार सवारने काम करेगी। उन्होंने कहा कि जिस भगवान श्रीराम व राजा निषाद की दोस्ती का उदाहरण मानते हुए सरकार राम राज्य की परिकल्पना को साकार कर रही । इसमें गरीब के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूल में गणेश, भोजन, किताबें, सायकल दे रही है।

जल संरक्षण, हमारा प्रण..

रीवा जिले के दिव्यगवां में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ अंतर्गत आयोजित ‘जनसंवाद एवं विभिन्न विकास कार्यक्रमों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम’ में सहभागिता कर ₹7.50 करोड़ की लागत से निर्मित 501 खेत-तालाबों एवं मुनगा वन का शुभारंभ किया। साथ ही ₹2 करोड़ 75 लाख की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं ₹47 करोड़ 98 लाख लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ को जनक्रांति बनते देख गर्व की अनुभूति हो रही है। विभिन्न योजनाओं और अभियानों के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्जीवन और प्रबंधन के लिए हम सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। निश्चित ही हम सभी के सम्मिलित प्रयासों से जल संकट की चुनौतियों का समाधान होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नई आधारशिलामुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रीवा जिले के दिव्यगवां में शासकीय बिरसा मुंडा महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नई आधारशिला…. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रीवा जिले के दिव्यगवां में शासकीय बिरसा मुंडा महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

 प्रदेश में बढ़ेगा दूध उत्पादन

प्रदेश में दूध का उत्पादन 9 फीसदी जिसे सरकार 20 फीसदी करने जा रही है। इसके लिए आद्यौगिक इकाइयों की तरह गो पालकों को भी 25 फीसदी तक अनुदान सरकार देगी। साथ ही सरकार इनके दूध खरीदेगी।

मिली है सौंगातें

जन सवंाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जवा को नगर परिषद बनाने सहित बैकुंठपुर में नया महाविद्यालय भवन बनाने की मंजूरी दी है। इसके अतिरिक्त सिरमौर क्षेत्र से सभी असिचिंत क्षेत्रों को सिचिंत बनाने नहरों को निर्माण करने की स्वीकृ़ त दी। साथ ही एसडीएम कार्यालय भवन सहित चौखड़ी संदीपनि विद्यालय बनाने की मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में जल गंगा संवर्धन अभियान , भूमि-पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम का कन्या पूजन के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में जल गंगा संवर्धन अभियान , भूमि-पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम का कन्या पूजन के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

Related Story
रीवा के नाइट क्लब में फायरिंग से हड़कंप, कर्मचारी को लगी दो गोलियां, CCTV में कैद वारदात
December 29, 2025 रीवा के नाइट क्लब में फायरिंग से हड़कंप, कर्मचारी को लगी दो गोलियां, CCTV में कैद वारदात
ICC ODI रैंकिंग में विराट कोहली नंबर 2 पर पहुंचे, रोहित शर्मा के शीर्ष स्थान को दी चुनौती
December 10, 2025 ICC ODI रैंकिंग में विराट कोहली नंबर 2 पर पहुंचे, रोहित शर्मा के शीर्ष स्थान को दी चुनौती
इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से आफत: नेशनल चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए पांच गुना महंगी टिकट खरीदने को मजबूर खिलाड़ी
December 10, 2025 इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से आफत: नेशनल चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए पांच गुना महंगी टिकट खरीदने को मजबूर खिलाड़ी
रीवा नगर निगम का विशेष सम्मेलन विवादों में: जनता के मुद्दों को दरकिनार कर ‘BJP हित’ के एजेंडों पर मुहर, कांग्रेस का बहिष्कार
November 26, 2025 रीवा नगर निगम का विशेष सम्मेलन विवादों में: जनता के मुद्दों को दरकिनार कर ‘BJP हित’ के एजेंडों पर मुहर, कांग्रेस का बहिष्कार
अयोध्या राम मंदिर के शिखर ध्वज पर रीवा के ‘कोविदार’: ललित मिश्रा की ऐतिहासिक देन
November 26, 2025 अयोध्या राम मंदिर के शिखर ध्वज पर रीवा के ‘कोविदार’: ललित मिश्रा की ऐतिहासिक देन
वॉक-आउट विवाद से ताजपोशी तक: मिलिए मिस यूनिवर्स 2025 की विजेता फातिमा बॉश से, जिन्हें कहा गया था ‘बुद्धू’
November 21, 2025 वॉक-आउट विवाद से ताजपोशी तक: मिलिए मिस यूनिवर्स 2025 की विजेता फातिमा बॉश से, जिन्हें कहा गया था ‘बुद्धू’
Earthquake Kolkata: कोलकाता में भूकंप के तेज झटके; ’30 सेकंड तक हिली इमारत’, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
November 21, 2025 Earthquake Kolkata: कोलकाता में भूकंप के तेज झटके; ’30 सेकंड तक हिली इमारत’, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी: आज आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त
November 19, 2025 मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी: आज आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त
New Zealand vs West Indies, 2nd ODI LIVE: शाई होप के तूफानी शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने रखा 248 रनों का लक्ष्य
November 19, 2025 New Zealand vs West Indies, 2nd ODI LIVE: शाई होप के तूफानी शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने रखा 248 रनों का लक्ष्य
शपथ ग्रहण की तैयारी: Nitish Kumar कल 11.30 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU विधान मंडल दल के नेता चुने गए
November 19, 2025 शपथ ग्रहण की तैयारी: Nitish Kumar कल 11.30 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, JDU विधान मंडल दल के नेता चुने गए

Leave a Comment