Current Date
Madhya Pradesh

MP कैबिनेट बैठक में प्रस्तावों को मंजूरी:  51 हजार पेंशनर्स को एक वेतनवृद्धि, मोहासा में उद्योगों को 214.42 एकड़ भूमि

Published: November 13, 2024

भोपाल. प्रति वर्ष 30 जून और 31 दिसंबर को या उससे पहले सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को मोहन सरकार ने एक अतिरिक्त वेतनवृद्धि देने का निर्णय लिया है। अब तक उक्त तारीख या पहले सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी वेतनवृद्धि से वंचित रह जाते थे।

अब काल्पनिक वेतनवृद्धि का लाभ देकर हर महीने पेंशन में लाभ दिया जाएगा। सालाना 50 करोड़ का खर्च आएगा।

सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। निर्णय 30 जून और 31 दिसंबर 2023 से प्रभावी होगा। दायरे में करीब 51 हजार कर्मचारी पेंशनर आएंगे, जो अब पेंशनर हो चुके हैं। इन्हें एक वेतनवृद्धि दी जाएगी। उस अनुरूप पेंशन की गणना होगी। इस तरह क्रम जारी रहेगा।

नर्मदापुरम के मोहासा में बिजली एवं नवकरणीय उर्जा मैन्युफैक्चरिंग उद्योगों के लिए उपकरणों का निर्माण होगा। अलग क्षेत्र के लिए 214.42 एकड़ अतिरिक्त जमीन दी जाएगी। कुल 441.96 एकड़ जमीन हो जाएगी।

ये भी निर्णय
■ 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। शहडोल और धार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे।
■ प्रदेश के महानगरों को झुग्गी मुक्त करने के पूर्व के निर्णयों में प्रगति पर चर्चा। तय किया गया कि काम में और गति लाई जाए।
■ बैठक से पहले सीएम ने कहा कि पीएम आवास योजना में नए सिरे से आगे बढ़ना है। पात्र हितग्राहियों को लाभ देने की प्रक्रिया में तेजी लानी है। यह काम मंत्री अपने क्षेत्र में प्राथमिकता से कराएं।

Related Story
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
April 19, 2026 होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
“शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
February 26, 2026 “शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
February 26, 2026 पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
February 24, 2026 भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
February 24, 2026 मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
February 24, 2026 कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’

Leave a Comment