Current Date
Madhya Pradesh

रीवा नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की भूमि से हटाया अतिक्रमण

Published: March 11, 2025

रीवा। नगर निगम द्वारा वार्ड 27 एवं 44 स्थित तोपखाना गोल क्वाटर्स के पास प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटा दिया गया।

निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार यह कार्रवाई नगर निगम की टीम द्वारा की गई, जिसमें वर्षों पुराने 14 गोल क्वाटर्स एवं अवैध रूप से रह रहे लोगों द्वारा किए गए लगभग 30 कच्चे पक्के बने भवन के अतिक्रमण को हटाया गया तथा पीएम आवास योजना के तहत प्रस्तावित निर्माण कार्यों के लिए जमीन को खाली कराया गया। निगम अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पुराने निवासियों को पहले ही आवास आवंटित किए जा चुके हैं, लेकिन कुछ अन्य लोग भी वहां अनधिकृत रूप से रहकर अतिक्रमण कर रहे थे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह जमीन योजना के तहत आवश्यक घटकों के निर्माण के लिए आरक्षित है, जिसे जल्द से जल्द विकसित किया जाएगा। नगर निगम द्वारा बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास, व्यावसायिक इकाइयों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के लिए इस भूमि को खाली कराना आवश्यक था। इसको ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। उक्त कार्यवाही में कार्यपालन यंत्री श्री एचके त्रिपाठी, सहायक यंत्री श्री संतोष पांडे, अतिक्रमण प्रभारी श्री मनोज सिंह एवं अतिक्रमण दल मौजूद रहा।

Related Story
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
October 11, 2026 Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
October 11, 2026 Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
October 10, 2026 Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
October 10, 2026 दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी
October 10, 2026 दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी

Leave a Comment