Current Date
Madhya Pradesh

MP में ब्यूरोक्रेसी का अजीबोगरीब कारनामा: सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर नीमच की अपर कलेक्टर ने बनाई रील; छतरपुर जनसुनवाई में हंसने पर सहायक प्रबंधक को नोटिस, 13 दिन में भी जवाब नहीं

Published: November 18, 2024

MP NEWS: छतरपुर में अनुशासनहीनता और कार्रवाई के नाम पर ब्यूरोक्रेसी कितनी गंभीर रहती है, इसका उदाहरण छतरपुर जिले में सामने आया है। जनसुनवाई में हंसने पर ई-गवर्नेंस के सहायक प्रबंधक को अपर कलेक्टर ने पहले नोटिस थमाया। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता मानकर 4 नवंबर तक जवाब मांगा। जवाब की मियाद खत्म हो गई, सहायक प्रबंधक केके तिवारी ने न तो जवाब दिया और न ही अपर कलेक्टर मिलिंद कुमार नागदेवे ने दोबारा मांगा।

  • जनसुनवाई में हंसने पर सहायक प्रबंधक को अपर कलेक्टर का नोटिस, चार दिन की मियाद, 13 दिन में भी जवाब नहीं
  • सख्ती या दिखावा…छतरपुर में ब्यूरोक्रेसी का अजीबोगरीब कारनामा

नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और मामला फाइलों के पुलिंदे में गुम हो गया। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब जवाब लेना और कार्रवाई करना ही नहीं था तो नोटिस जारी ही क्यों किया।

ये है मामला
29 अक्टूबर को जिला पंचायत सभागार में जनसुनवाई थी। ई-गवर्नेंस के सहायक प्रबंधक केके तिवारी अचानक हंस पड़े। अपर कलेक्टर मिलिंद नागदेवे ने 30 अक्टूबर को उन्हें नोटिस थमा दिया।

सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर नीमच की अपर कलेक्टर ने बनाई रील…

नीमच: जिला प्रशासन के अफसर सरकारी संसाधनों का किस तरह दुरुपयोग कर रहे हैं, इसका उदाहरण नीमच में रविवार को सामने आया। अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ को रील बनाने का ऐसा शौक चढ़ा,

  • नमस्ते! हम छुट्टी का उपयोग कर रहे हैं; सबकी मदद से खटिया भर रही हूं, आपको आता है बताना

उन्होंने सरकारी आवास में डॺूटी दे रहे होमगार्ड के जवानों से खटिया बुनवा ली। गामड़ ने कैमरे के सामने कहा-नमस्ते! आज आप देख रहे हो, हम छुट्टी का उपयोग कर रहे हैं। मैं इन सबकी मदद से अपनी खटिया भर रही हूं। आपको आता है, बनाना…जरूर बताइए।

विवाद बढ़ा तो हटाया
वीडियो में दो होमगार्ड के जवान जमीन पर बैठे खटिया बन रहे हैं। पास ही अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ खड़ी हैं। उन्होंने लोगों से खटिया बुनाई पर प्रतिक्रिया मांगी और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस पर रील विवाद बढ़ा तो वीडियो हटा लिया।

Related Story
“शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
February 26, 2026 “शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
February 26, 2026 पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
February 24, 2026 भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
February 24, 2026 मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
February 24, 2026 कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल; यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘सनातन के खिलाफ साजिश’
February 24, 2026 शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल; यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘सनातन के खिलाफ साजिश’
दिल्ली के दिल में फिर ‘नस्लवाद’ का ज़हर: UPSC की छात्राओं को सरेआम कहा ‘सेक्स वर्कर’ और ‘मोमो’; रसूख के नशे में चूर कपल ने दी धमकी
February 24, 2026 दिल्ली के दिल में फिर ‘नस्लवाद’ का ज़हर: UPSC की छात्राओं को सरेआम कहा ‘सेक्स वर्कर’ और ‘मोमो’; रसूख के नशे में चूर कपल ने दी धमकी
कूटनीति का नया शिखर: प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू; ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय PM
February 24, 2026 कूटनीति का नया शिखर: प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू; ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय PM
मेरठ में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ दी खुशियां, 5 मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
February 24, 2026 मेरठ में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ दी खुशियां, 5 मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
एमपी के ‘स्कैवेंजर्स’ को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 लुप्तप्राय गिद्धों को जंगल में छोड़ा, वन्यजीव संरक्षण का संकल्प दोहराया
February 24, 2026 एमपी के ‘स्कैवेंजर्स’ को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 लुप्तप्राय गिद्धों को जंगल में छोड़ा, वन्यजीव संरक्षण का संकल्प दोहराया

Leave a Comment