Current Date
National

सुप्रीम कोर्ट: 11 दिन बाद नरम किया रुख, आदेश देश भर में होगा लागू ; नसबंदी और टीके लगाकर ही छोड़ सकेंगे सड़क पर आवारा कुत्ते

Published: August 23, 2025

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने सड़कों पर आवारा कुत्तों की समस्या पर अपने 11 दिन पुराने आदेश में बड़ा संशोधन करते हुए शुक्रवार को कहा कि दिल्ली समेत पूरे देश में केवल रेबीज ग्रस्त व आक्रामक कुत्तों को ही शैल्टर होम में रखा जाए। बाकी आवारा कुत्तों को नसबंदी व टीकाकरण तथा कीड़ानाशक दवा देने के बाद उसी स्थान पर छोड़ा जाए जहां से उसे पकड़ा गया था। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया ने दो जजों के फैसले के खिलाफ याचिका पर यह निर्देश दिए। दो जजों की बेंच ने दिल्ली-एनसीआर में सभी आवारा कुत्तों को पकड़कर शैल्टर होम में भेजने के निर्देश दिए थे। डॉग लवर्स और पशुप्रेमियों ने इसका विरोध करते हुए याचिका दायर की थी। तीन जजों की बेंच ने कहा कि उपचारित और टीकाकृत कुत्तों को छोड़ने पर रोक लगाने का निर्देश बहुत कठोर प्रतीत होता है। बेंच ने दो जजों की बेंच के कई निर्देशों को यथावत भी रखा है। यह आदेश पूरे देश में लागू होगा।
राज्यों को नोटिसः बेंच ने मामले का दायरा दिल्ली-एनसीआर से आगे बढ़ाकर पूरे देश में लागू कर दिया। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, स्थानीय निकायों और नगर निगमों के सचिवों को पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) नियमों के अनुपालन के लिए पक्षकार बनाया है। बेंच ने कहा कि वह इस मुद्दे पर एक राष्ट्रीय नीति बनाने के लिए हाईकोर्टों में लंबित मामलों को सुप्रीम कोर्ट में मंगाएगा।

  • ये भी दिए निर्देश
    स्थानीय निकाय विशेष हैल्पलाइन बनाएंगे जहां कोर्ट के आदेश के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर कार्रवाई हो।
    कोर्ट के आदेश पर अमल से रोकने वाले व्यक्ति या संगठन पर सरकारी कामकाज में बाधा का मुकदमा
    अदालत के इस आदेश के खिलाफ चुनौती देने वाले डॉग लवर को 25000 रुपए और एनजीओ को दो लाख रुपए कोर्ट में जमा कराने होंगे। यह राशि पशु कल्याण पर खर्च होगी।
    डॉग लवर आवारा कुत्तों को गोद लेने के लिए नगर निगम में अर्जी दे सकेंगे। उन्हें टैग लगाकर कुत्ता दिया जाएगा। उनकी यह जिम्मेदारी होगी कि वह कुत्ता सड़क पर नहीं आए।

मेनका गांधी खुश
मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं। स्थानांतरण और डर ही कारण हैं। कोर्ट ने यह तय नहीं किया कि आक्रामक कुत्ता क्या है? फीडिंग जोन बनाने का आदेश अच्छा है।
मेनका गांधी, पशु अधिकार कार्यकर्ता

हर जगह खिलाने पर रोक, फीडिंग जोन बनाएं
बेंच ने आवारा कुत्तों को सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर कुछ खिलाने पर रोक लगाते हुए कहा कि ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। निर्देश दिए कि हर ब्लॉक में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए अलग से फीडिंग स्पेस खोले जाएं और निर्धारित जगह पर ही
खाना दिया जाएगा। फीडिंग जोन के लिए बाकायदा बोर्ड लगाए जाएंगे। यह फीडिंग जोन क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या के हिसाब से बनाए जाएंगे। कोर्ट ने माना कि सड़कों पर खाना देने से कुत्तों का आकर्षण बढ़ता है, जिससे आम लोगों को खतरा होता है।

Related Story
“शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
February 26, 2026 “शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
February 26, 2026 पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
February 24, 2026 भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
February 24, 2026 मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
February 24, 2026 कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल; यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘सनातन के खिलाफ साजिश’
February 24, 2026 शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार: इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल; यौन उत्पीड़न के आरोपों को बताया ‘सनातन के खिलाफ साजिश’
दिल्ली के दिल में फिर ‘नस्लवाद’ का ज़हर: UPSC की छात्राओं को सरेआम कहा ‘सेक्स वर्कर’ और ‘मोमो’; रसूख के नशे में चूर कपल ने दी धमकी
February 24, 2026 दिल्ली के दिल में फिर ‘नस्लवाद’ का ज़हर: UPSC की छात्राओं को सरेआम कहा ‘सेक्स वर्कर’ और ‘मोमो’; रसूख के नशे में चूर कपल ने दी धमकी
कूटनीति का नया शिखर: प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू; ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय PM
February 24, 2026 कूटनीति का नया शिखर: प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा शुरू; ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय PM
मेरठ में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ दी खुशियां, 5 मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
February 24, 2026 मेरठ में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ दी खुशियां, 5 मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
एमपी के ‘स्कैवेंजर्स’ को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 लुप्तप्राय गिद्धों को जंगल में छोड़ा, वन्यजीव संरक्षण का संकल्प दोहराया
February 24, 2026 एमपी के ‘स्कैवेंजर्स’ को मिला नया जीवन: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 लुप्तप्राय गिद्धों को जंगल में छोड़ा, वन्यजीव संरक्षण का संकल्प दोहराया

Leave a Comment