चैटजीपीटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। वहीं इसका प्रयोग भी खूब हो रहा है। इसके प्रयोग से इंसान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टेक्नोलॉजी इंसानों के बहुत से काम को आसानी करने में मदद कर रही है। कहानी लिखना हो, कविता लिखना हो या फिर आर्टिकल लिखना से लेकर जॉब के लिए एक बढ़िया रिज्यूम बनाना हो आर्टिफिशियल इंडेलिजेंस इंसानों का बढ़िया मददगार के रुप में काम करने में सफल साबित हो रही है।
वहीं अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक नया फीचर लेकर आया है। एक बार सोचिए कि आप मन में कोई धुन गुनगुना रहे हैं और वह म्यूजिक का फॉर्म में तैयार हो जाए, जी हां ऐसा अब हो सकता है। यह अब इतना मुश्किल नहीं रह गया है। सोचिए आप कोई धुन गुनगुनाएं और वह गाने के रुप में तैयार हो जाए। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से हो सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको अपने मन में चल रहे धुन या शब्दों का इस्तेमाल करना होगा।
सर्च इंजन गूगल का MusicLM करेगा म्यूजिक बनाने में कमाल
बता दें कि आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से खुद के सॉन्ग्स कम्पोज कर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि चैटजीपीटी ने लोगों के बीच खुब प्रसिद्धी पाई। वहीं इसका इस्तेमाल भा बढ़ गया है। ज्ञात हो कि टेक कंपनी गूगल ने अपने यूजर्स को लुभाने के लिए एक एआई सिस्टम फीचर्स लेकर आया था। वहीं अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से म्यूजिक बनाने के लिए गुगल एक नाय फीचर लेकर आया है। बता दें कि यह एआई म्यूजिक सिस्टम इस साल ही MusicLM के नाम से प्रस्तुत किया गया है।
ऐसे करीए MusicLM को उपयोग करने के लिए साइन-अप
गुगल के एआई MusicLM के लिए यूजर को वेटलिस्ट से जुड़ना होगा। ज्ञात हो कि यह एआई मॉडल वेब पर AI Test Kitchen app के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है।
MusicLM के लिए आपको सबसे पहले साइन अप करना होगा, इसके लिए आपको सबसे पहले MusicLM page के ऑफिशियल वेब पेज पर जाना है
फिर आपको यहां पेज पर एक Get Started बटन दिखेगा जिसपर क्लिक करना है
आपके स्क्रीन पर AI Test Kitchen is only available for limited testers पॉप-अप होगा जिसपर आपको Register your interest पर क्लिक कर आगे जाना है
इसके बाद एक short survey का फॉर्म होगा जिसको आपको भरना होगा
सर्वे हो जाने के बाद आपको अपने गुगल अकाउंट से लॉग इन करना है
इसके बाद आपको गुगल की तरफ से MusicLM के लिए ईमेल आएगा जिसका आपको इंतजार करना है
इसके बाद यदि आपको एक्सेस मिल जाता है तो आप टेक्स्ट के माध्यम से म्यूजिक का निर्माम कर सकेगें
आपके सुविधा के लिए बताते चलें कि गुगल आर्टिफिशियल म्यूजिक निर्माण के लिए लोगों में इसका काफी डिमांड है, ऐसे में म्यूजिक बनाने में थोड़ा समय भी लग सकता है