Current Date
Madhya PradeshNational

वीडियो वायरल: बीजेपी विधायक के विवादित बोल, मुस्लिम समुदाय पर की टिप्पणी, मचा बवाल

Published: August 7, 2025

रीवा, मध्य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक नरेंद्र प्रजापति का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस वीडियो ने रीवा सहित पूरे मध्य प्रदेश में हंगामा खड़ा कर दिया है। विधायक ने कथित तौर पर कहा कि “मुस्लिम तो बीजेपी को वोट नहीं देते, फिर भी हम उनके लिए काम करते हैं,” जिससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

वायरल वीडियो में विधायक प्रजापति कहते हैं कि मुस्लिम समुदाय सिर्फ राजेंद्र शुक्ल और दिव्यराज सिंह को राजा मानकर वोट देता है। उनका आरोप है कि बाकी भाजपा प्रत्याशियों को मुस्लिम वोट नहीं करते। बातचीत के दौरान मुस्लिम युवक कहता है कि उसने अपनी आस्था को नजरअंदाज कर विधायक की मदद की, फिर भी उसे दोषी ठहराया जा रहा है।

सांसद चुनाव हारने का ठीकरा फोड़ा
विधायक ने यह भी कहा कि सतना से भाजपा सांसद गणेश सिंह की हार नजीराबाद क्षेत्र के मुस्लिम बहुल होने की वजह से हुई। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को देवतालाब के मुस्लिम वोट भी तभी मिलते हैं जब मनगवां के लोग जाकर समझाते हैं।

वीडियो में युवक विधायक से कहता है कि जब वोट देने के बाद भी आप जैसे विधायक कहेंगे कि वोट नहीं दिया, तो मजबूरी में हमें कुछ और करना पड़ेगा। यह बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

स्थानीय लोगों में इस बयान को लेकर गुस्सा है, और कई सामाजिक संगठनों ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Story
Special for Independence Day 2026: रक्त, स्वाभिमान और विश्वासघात: आज़ादी की वास्तविक गाथा और आज का भारत
August 15, 2026 Special for Independence Day 2026: रक्त, स्वाभिमान और विश्वासघात: आज़ादी की वास्तविक गाथा और आज का भारत
Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
August 15, 2026 Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’
August 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’
PM Modi 80th Independence Day Speech: लाल जोधपुरी बांधेज से टाई-एंड-डाई पगड़ी तक, हर साल बदला पीएम मोदी का खास अंदाज
August 15, 2026 PM Modi 80th Independence Day Speech: लाल जोधपुरी बांधेज से टाई-एंड-डाई पगड़ी तक, हर साल बदला पीएम मोदी का खास अंदाज
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन: ‘12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले’
August 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन: ‘12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले’
India Celebrates 80th Independence Day; लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
August 15, 2026 India Celebrates 80th Independence Day; लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
July 17, 2026 Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय

Leave a Comment