Home राष्ट्रीय मध्य प्रदेश

छत्तीसगढ़ खेल IPL Updates बिजनेस ऑटोमोबाइल टैकनोलजी मनोरंजन #Trending Web Stories
Follow On WhatsApp
Follow On Telegram

MP election : पूर्व सीएम कमलनाथ का भाजपा पर तंज कहा, प्रदेश को सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाला दिया

By Surendra Tiwari

Published on:

---Advertisement---

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस वक्त राजनीतिक हलचले तेज है क्योंकि प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होना है। प्रदेश की सत्ता पर भारतीय जनता पार्टी कबजा जमाएं बैठी ही जबकि दुसरी तरफ कांग्रेस के हाथ में सत्ता आने के बावजुद भी फिसल गई है। क्योकि पूर्व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला था जबकि वर्तमान के केंद्रीय मंत्री शिंधिया का कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामने से प्रदेश की सत्ता में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन गई,और कांग्रेस के हाथ से राज्य कि सत्ता छुट गई वही इस बार कांग्रेस पुरी तरह से सतर्क है। कांग्रेस इस बार भाजपा को भ्रष्टाचार पर घेर रही है।

पूर्व सीएम कमलनाथ बोले

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को मंडला में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा उन्होने कहा कि बीजेपी राज में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। साथ ही कहा कि आज मध्यप्रदेश आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में नंबर एक है। चौपट कृषि व्यवस्था, चौपट रोजगार व्यवस्था, चौपट भर्ती व्यवस्था, चौपट शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था, चौपट पोषण व्यवस्था।

मध्यप्रदेश का फैसला जनता करेगी

कमलनाथ ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह जी ने प्रदेश को क्या दिया। महंगाई दी, बेरोजगारी दी, भ्रष्टाचार दिया, भर्ती घोटाला दिया, माफिया राज दिया, बाल अपराध दिया, आदिवासियों को अत्याचार दिया और घर घर में शराब दी। इस चुनाव में मध्यप्रदेश का फैसला होगा और ये फैसला जनता करेगी।साथ ही बोले कि अब बीजेपी की असलियत समझ चुकी है और वो उनके झूठे छलावे में आने वाली नहीं है।

महाकाल लोक में घोटाला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उज्जैन के महाकाल लोक का जिक्र करते हुए कहा कि चौपट उद्योग धंधे और हाल में महाकाल का घोटाला ने प्रदेश का नाम पूरे देश में शर्मसार किया है। खोखली सरकार द्वारा बनाई गई खोखली मूर्तियां उड़ गई। साथ ही कहा कि अब जनता शिवराज सिंह की कलाकारी और नाटक को समझ गई है। उन्होने 18 साल में 22 हजार घोषणाएं की। आज प्रदेश में पैसे दिए बिना कोई काम नहीं होता है। शिवराज सरकार ने प्रदेश को भ्रष्ट प्रदेश बना दिया है और अब उन्हें 18 साल बाद बहनें, किसान, नौजवान याद आ रहे हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment