Current Date
Madhya Pradesh

मनगवां नगर परिषद में सीएमओ रहे हरिमित्र पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Published: May 22, 2025

विंध्य भास्कर, रीवा। नगर परिषद मनगवां में सीएमओ रहे हरिमित्र श्रीवास्तव के विरुद्ध ईओडब्ल्यू ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि सातवें वेतनमान के एरियर्स की राशि हासिल करने में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अपने बैंक खाते में आहरित कराई है। लंबे समय से इसकी जांच चल रही थी।

3.80 लाख रुपए का फर्जी एरियर भुगतान हासिल करने का मामला: ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं पर प्रकरण दर्ज किया

ईओडब्ल्यू ने दस्तावेजों की पड़ताल में पाया कि हरिमित्र ने धोखाधड़ी करते हुए राशि आहरित की है। मामला वर्ष 2021-22 का है। शहरी विकास अभिकरण के तत्कालीन सहायक परियोजना अधिकारी हरिमित्र श्रीवास्तव को नगर परिषद मनगवां का भी प्रभार दिया गया था। वह 13 अगस्त 2021 से 11 अगस्त 2022 तक करीब एक वर्ष तक मनगवां के सीएमओ के प्रभार पर रहे। इस दौरान परिषद अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद एसडीएम केपी पांडेय को प्रशासक बनाया गया था।

नौकरी हासिल करने में भी धोखाधड़ी
नगर निगम में वर्ष 1996 में हरिमित्र को सहायक शिक्षक के पद पर अस्थायी नियुक्ति दी गई थी। इस पद के लिए आवश्यक योग्यता बीएड और बीटीआई आदि नहीं थे। बाद में शिकायत हुई तो उन्होंने कूटरचित दस्तावेज लगाकर न केवल अपनी नौकरी बचाई बल्कि पदोन्नति भी प्राप्त कर ली। निगम कार्यालय में रहते हुए विवादित चेहरा होने से प्रतिनियुक्ति पर सीएमओ बनकर कई नगर परिषदों में जिमेदारी संभाली। यह मामला कोर्ट भी गया था, जहां से दिए गए निर्देश के बाद वर्ष 2019 में हरिमित्र की सेवाएं समाप्त कर दी गई थी। बाद में फिर से ज्वाइनिंग हुई और अधिकारी बनकर अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे।

इस बीच हरिमित्र ने नगर पालिका मैहर के स्थापना शाखा प्रभारी के फर्जी हस्ताक्षर कर सातवें वेतनमान के अंतर की राशि का एरियर्स पत्रक (जनवरी 2016 से मई 2018 तक) तैयार किया जिसमें एरियर्स की राशि 3 लाख 80 हजार 648 रुपए का उल्लेख किया। बिल तैयार कर बैंक भेजा और वहां से अपने निजी बैंक खाते में उक्त राशि आहरित करा ली। उक्त भुगतान प्राप्त करने के लिए वाउचर तैयार किया, जिसमें सीएमओ और लेखापाल के हस्ताक्षर खुद कर लिए। इसी तरह तत्कालीन बैंक प्रशासक के भी हस्ताक्षर कर दिए। जांच में प्रशासक के जो हस्ताक्षर नमूना बैंक को भेजे गए थे उसका मिलान नहीं हुआ। इस तरह से राशि आहरित करने के लिए नगर पालिका मैहर के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और मनगवां नगर परिषद के तत्कालीन प्रशासक के फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप ईओडब्ल्यू ने हरिमित्र द्बद्भ धारा 420, 409, 467, 468, 471 भादवि एवं 13(1)ए, 13(2) के भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

रीवा नगर निगम का कर्मचारी
हरिमित्र श्रीवास्तव नगर निगम रीवा का कर्मचारी है। नगर निगम के स्कूल में वह बतौर शिक्षक कर्मचारी रहा है। जुगाड़ के चलते वह प्रतिनियुक्ति पर अधिकांश समय प्रशासनिक अधिकारी के पद पर रहा। कुछ समय के लिए प्रतिनियुक्ति समाप्त कर नगर निगम भेजा गया था लेकिन वह फिर से प्रशासनिक अधिकारी के रूप में सतना नगर निगम में कार्यरत है।

शिकायत सत्यापन के बाद जांच में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मनगवां के तत्कालीन प्रभारी सीएमओ के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई है। अरविंद सिंह, एसपी ईओडब्ल्यू रीवा

Related Story
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
April 19, 2026 होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
“शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
February 26, 2026 “शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
February 26, 2026 पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
February 24, 2026 भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
February 24, 2026 मऊगंज में राज्यपाल का आगमन: 25 फरवरी को जनजातीय समुदाय के बीच पहुँचेंगे मंगुभाई पटेल; कलेक्टर ने जाँची तैयारियाँ
कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’
February 24, 2026 कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का ‘स्वर्ण युग’: खाद्यान्न और दलहन उत्पादन में रचा इतिहास; मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 को घोषित किया ‘किसान कल्याण वर्ष’

Leave a Comment