Current Date
Madhya Pradesh

बाणसागर बांध के पानी का 3 राज्यों में हुआ बंटवारा: मप्र को 2299.10 एमसीएम पानी; बिहार-यूपी के हिस्से में आया 1149.55 एमसीएम पानी

Published: November 8, 2024

Bansagar Dam Rewa News: तीन राज्यों की अंर्तराज्यीय परियोजना बाणसागर के पानी का बंटवारा तीन राज्यों के मध्य हो गया है। इस बंटवारे में मप्र के हिस्से में 2299.10 मिलियन घन मीटर पानी आया है। जबकि बिहार और यूपी के हिस्से में क्रमशः 1149.55- 1149.55 मिलियन घन मीटर पानी आया है। गौरतलब है कि बाणसागर के पानी में 3 राज्यों की हिस्सेदारी है। इसमें से 50 प्रतिशत मप्र और 25-25 प्रतिशत बिहार और यूपी का है।

 50 प्रतिशत मप्र और 25-25 प्रतिशत बिहार और यूपी का

  • मप्र के हिस्से में 2299.10 मिलियन घन मीटर पानी
  • बिहार के हिस्से में 1149.55 मिलियन घन मीटर पानी
  • यूपी के हिस्से में 1149.55 मिलियन घन मीटर पानी

इस तरह हुआ बंटवारा

एक नवंबर की स्थिति में बाणसागर में 5069.63 मिलियन घन मीटर पानी था। एक मीटर बिलो केपासिटी पर जल स्तर जहां 340.37 पहुंच गया, वहीं पानी 4598.20 मिलियन घन मीटर बचा। इसी बचे पानी में तीनों राज्यों के बीच अनुपात वार पानी का बंटवारा किया गया। जहां दो हिस्सा पानी म.प्र. को और एक-एक हिस्सा पानी बिहार और यूपी के हिस्से में आया। बाणसागर का पानी वाष्प बन कर उड़ता है। वाष्पीकरण के लिए 471.43 मिलियन घन मीटर पानी रखा गया, जो तीनों राज्यों में अनुपात वार शामिल है। बताया गया है कि गर्मी के दिनों में ज्यादा वाष्पीकरण होता है, जबकि बारिश के दौरान वाष्पीकरण की मात्रा कम हो जाती है।

पानी के बंटवारे का सत्र एक नवंबर से 31 अक्टूबर के बीच माना जाता है। तीन राज्यों के बीच पानी का यह बंटवारा एक नवंबर को बाणसागर में उपलब्ध पानी के हिसाब से किया गया। बताया गया है कि एक नवंबर को बाणसागर का जल स्तर 341.37 मीटर पर था। इस दौरान बाणसागर बांध में 5069.63 मिलियन घन मीटर पानी भरा संग्रहित था। सूत्रों की मानें तो पिछले साल एक नवंबर में बाणसागर का जल स्तर नीचे होने के साथ उसमें कम पानी बचा था। जिसकी वजह से पिछले वर्ष मप्र को बाणसागर से कम पानी मिला था।

लेकिन इस बार ज्यादा पानी मिलने से न सिर्फ सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा, बल्कि बिजली उत्पादन के लिए भी जरूरत के मुताबिक पानी दिया जा सकेगा। पिछले वर्षों में देखें तो मानसून सत्र के अंतिम दिनों को काफी पहले ही बारिश बंद हो गई थी। लेकिन इस बार पानी मानसून सत्र के अंतिम दिनों के कुछ दिन पहले तक गिरता रहा। जिसकी वजह से बाणसागर में एक नवंबर की स्थिति में ज्यादा पानी रहा। गौरतलब है कि बाणसागर के कैचमेन्ट क्षेत्र में ज्यादा बारिश होने की वजह से दो से तीन बार बाणसागर का गेट खोलने पड़े।

Related Story
Special for Independence Day 2026: रक्त, स्वाभिमान और विश्वासघात: आज़ादी की वास्तविक गाथा और आज का भारत
August 15, 2026 Special for Independence Day 2026: रक्त, स्वाभिमान और विश्वासघात: आज़ादी की वास्तविक गाथा और आज का भारत
Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
August 15, 2026 Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’
August 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’
PM Modi 80th Independence Day Speech: लाल जोधपुरी बांधेज से टाई-एंड-डाई पगड़ी तक, हर साल बदला पीएम मोदी का खास अंदाज
August 15, 2026 PM Modi 80th Independence Day Speech: लाल जोधपुरी बांधेज से टाई-एंड-डाई पगड़ी तक, हर साल बदला पीएम मोदी का खास अंदाज
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन: ‘12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले’
August 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन: ‘12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले’
India Celebrates 80th Independence Day; लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
August 15, 2026 India Celebrates 80th Independence Day; लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
July 17, 2026 Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय

Leave a Comment