नई दिल्ली। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग MPSC में तीसरी रैंक हासिल करने वाली दर्शना पवार की हत्या ने हर किसी झकझोर कर दिया था। 12 जून को दर्शना पवार की हत्या कर शव को ऊंची पहाड़ी से नीचे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम राहुल हंडोरे है जो कि दर्शना पवार दोस्त है। वही पुलिस आरोपी से पुछताछ कर मामले कि जांच कर रही है।
दर्शना पवार की हत्या
महाराष्ट्र के कोपरगांव की रहने वाली 26 साल की दर्शना पवार के हत्या कि घटना ने हर किसी झकझोर कर दिया है। दर्शना ने हाल ही में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में तीसरे नंबर की रैंक हासिल की थी। उसका चयन वन परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर हो गया था। 12 जून को वह राजगढ़ किला घूमने गई थीं। जिसके बाद से लापता हो गई थीं।
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
मीडिया रिपोर्ट की माने तो बताया जा रहा है कि, दर्शना की सफलता पर पुणे की एक अकादमी ने सम्मान समारोह आयोजित किया था 9 जून को इस कार्यक्रम के लिए दर्शना पुणे आई थी। और यहां अपने एक दोस्त के यहां रह रही थी। 12 जून को उसने अपनी सहेली को बताया था कि वह ट्रैकिंग के लिए सिंहगढ़ किले जा रही है। इसके बाद दर्शना का फ़ोन बंद हो गया। घर वालों ने तीन दिन दर्शना की खोजबीन की और सिंहगढ़ रोड थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस दौरान राहुल भी अपने घर से गायब था। उसके घरवालों ने भी मालवाड़ी थाने में राहुल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
आरोपी पर FIR दर्ज
पुणे ग्रामीण एसपी अंकित गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कुछ पत्थरों पर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस ने दर्शना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। उसके सिर और शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने राहुल हंडोरे पर IPC की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया था।
आरोपी गिरफ्तार
दर्शना पवार हत्या कि घटना के 9 दिन बाद पुलिस ने मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन से आरोपी राहुल हंडोरे को गिरफ्तार कर लिया है। वही बताया जा रहा कि दर्शना की हत्या के बाद से वो लगातार ट्रेन से सफ़र कर रहा था। पुलिस के मुताबिक राहुल, दर्शना का दोस्त था। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को बताया है कि दर्शना की शादी तय हो गई थी। जबकि वो खुद दर्शना से शादी करना चाहता था, लेकिन दर्शना ने शादी से इनकार कर दिया था। वही पुलिस अब आगे की कारवाई कर रही है।