रीवा। 67 साल बाद आखिरकार रीवा के बटवारें को रविवार को राज्यपाल ने अनुमति दे दी और मऊंगज अलग जिले के रूप में आ गया। इसे जिला बनाने को लेकर सबसे पहले 1982 में कांग्रेस के विधायक रामधनी मिश्रा ने मांग उठाई थी। इसके बाद यह मांग लगातार चली आई। इतना ही नहीं मऊगंज जिला बनाने को लेकर प्रदेश का सबसे बड़ा जन आंदोलन हुआ था, इसमें एक साथ पचास हजार लोगों ने गिरप्तारी दी थी। यह पूरा आंदोलन कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में यह आंदोलन हआ था। इतनी बड़ी गिरप्तारी पहली बार हुई थी। मऊगंज जिला बनने के बाद इसी मैदान में जिला मुख्यालय बन रहा है।
मऊगंज जिला रीवा में पूर्व विधायक श्री सुखेन्द्रसिंह के नेतृत्व में कल मऊगंज को जिला बनाने की मांग को लेकर विशाल प्रदर्शन किया गया| जिला बनाने की मांग के समर्थन में लगभग पचास हजार लोगों ने गिरफ्तारी दी| जनहित का मुद्दा उठाने और शानदार आयोजन के लिए बधाई| pic.twitter.com/7TH2I6WFuP
— Ajay Singh (@ASinghINC) September 21, 2021
क्षेत्र के लोग लंबे समय से जिला गठन की मांग कर रहे थे। इसलिए वह अपनी जीत मान रहे हैं। जिला गठन की मांग में कई जनप्रतिनिधियों के साथ ही सामाजिक और व्यवसायिक संगठनों के लोग भी शामिल रहे हैं। सबसे पहले यह मांग मऊगंज के विधायक रहे रामधनी मिश्रा की ओर से की गई थी। उन्होंने जिला गठन के लिए कई जनसभाएं की थीं और मुख्यमंत्री से भी मिलकर मांग रखी थी। 1982 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह को घोषणा करनी थी। उस दौरान महाराजा मार्तण्ड सिंह ने रीवा का बंटवारा किए बिना ही क्षेत्र का विकास करने की बात कही। इसके चलते नए जिले की घोषणा रुक गई और कई वर्षों तक मांग भी नहीं हुई।
मुख्यमं़त्री ने घोषणा के बाद नहीं बनाया जिला
बता दें कि मऊंगज जिला बनाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसके पहले 2013 में जनआर्शीवाद यात्रा के दौरान मउंगज को जिला बनाने की घोषण कर थी, लेकिन इसके बाद सरकार बनने के बाद मऊगंज को जिला नहीं बनाया गया। दरअसल इसके पीछे मऊगंज में भाजपा प्रत्याशी को मिली हार माना जा रहा था, जबकि कांग्रेस के विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को था कि वह मऊगंज को जिला बनाए तो वह इस्तीफा देने के लिए तैयार है लेकिन इसके बाद जिला नहीं है। 2018 में भाजपा को प्रदीप सिंह पटेेल का विधायक बनने के बाद मुख्यमंत्री ने मऊगंज में दुबारा जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीधे मऊगंज को जिला बनाने की तारीख की घोषणा कर दी। अब घोषणा अनुसार 13