देश दुनिया में आज रेप के केसों में लगातार बढ़ोत्तरी देखीं जा रहीं हैं, जो हर किसी को झकझोर कर देतीं हैं। समाज पर भी बुरा असर डाल रही है। रेपिस्ट रेप की वारदात को अंजाम देने में ना उम्र देखते हैं ना ही जाति या धर्म। आज रेप केसों की बढ़ते आकड़े सिर्फ माता-पिता को नहीं बल्कि देश और समाज को भी डरा रहे हैं। लेकिन हमने ज्यादातर रेप सिर्फ लड़कियों का होतें ही सुना है लेकिन इस बार फिर एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को तंग कर दिया है।
लड़को का हुआ रेप
दरसल अमेरिका के मिसीसिपी से अनोखा मामला सामने आया है मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यहां रहने वाली एक लड़की पर बलात्कार के संगीन आरोप लगे है। इस लड़की पर 2 रेप करने के आरोप लगे हैं और इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हाल ही में इस तरह का एक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से भी सामने आया था। यहां 19 साल की एक लड़की पर 15 साल के एक लड़के के साथ रेप के आरोप लगे हैं।
दो नाबालिग लड़को का रेप
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मदर्स डे के दिन अमेरिका के मिसीसिपी में 17 साल की अमिरेकल ने 10 और 14 साल के 2 लड़कों के साथ दुष्कर्म किया। जबकि लड़की की उम्र 17 साल की है। बताया जा रहा है कि लड़की ने जिन लड़को के साथ रेप किया वो अपने कुछ और दोस्तो के साथ थे तभी लड़की ने लड़को को बुला कर इस घटना को अंजाम दिया। वही पीड़ीत बच्चों ने इस बात को जब अपने घर में परिवार को बताई तो परिवारवालों ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज की जिसके बाद आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि लड़को के घर बताने वाली बात का जब लड़की को पता चली तो इसने और इसकी मां ने मिलकर उन दोनों लड़को की जमकर पिटाई की थी, जिसके बाद पुलिस ने लड़की की मां को भी गिरफ्तार किया है।
इंदौर का मामला
वही आप को बता दे कि हाल हि में कुछ दिन पहले इस तरह का मामला एमपी के इंदौर से भी सामने आया था। जहा पर भी एक नाबालिक लड़के के साथ रेप का आरोप लगा था। जबकि लड़की की उम्र 19 साल थी तथा लड़का 15 साल का था। दरसअल लड़का अपने घर के लिए दूध लेने गया हुआ था। ये लड़की उस लड़के को बहला फुसलाकर अपने साथ गुजरात ले गई साथ ही इस 19 साल की लड़की ने कई दिनों तक 15 साल के लड़के को कैद में रखा और उसके साथ रोज दुष्कर्म करती रही। इस बात का खुलासा तब हुआ जब लड़का घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबिन की।