भोपाल। मध्य प्रदेश चुनावी रण में अब कांग्रेस ने भी बिगुल फूंक दिया है सोमवार को जबलपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आगामी चुनावी रण की सुरुआत कर के प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है जबलपुर में प्रियंका गांधी ने गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक में जनसभा को संबोधित किया और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किया इस बीच मंच पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
प्रियंका गांधी ने एमपी में किये वादे
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में जनसभा को संबोधित किया साथ ही प्रियंका गांधी ने सरकारी की नाकामी को गिनाते हुए प्रियंका गांधी ने जनता से कई वादे किए। प्रियंका ने प्रदेश में सरकार बनते ही महिलाओं को हर माह 1500 रुपए, गैस सिलेंडर 500 रुपए, 100 युनिट बिजली पर 100 रुपए और 200 युनिट बिजली पर बिल हाफ करने का वादा किया साथ ही उन्होंने प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू करने और किसानों का कर्ज माफ करने का भी ंवादा किया।
देश के प्रति होनी चाहिए आस्था
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जबलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर एक बड़कर एक आरोप लगाए इस बीच उन्होंने कहा कि राजनीति में भी धर्म जैसी आस्था होनी चाहिए। नेताओं के दिलों में भी जनता और देश के प्रति ऐसी ही आस्था होनी चाहिए। जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, उनके दिल में भी देश के प्रति यही आस्था थी।
महाकाल कॉरिडोर को भी नही छोड़ा
प्रियंका गांधी ने घोटालो का जिक्र करते हुए महाकाल कॉरिडोर पर भी सरकार को जमकर घेरा उन्होने कहा कि BJP ने 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले किए हैं।व्यापम घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, खनन घोटाला, कोरोना घोटाला, बिजली विभाग का घोटाला, ई-टेंडर घोटाला, टीवी सेट वितरण घोटाला। साथ ही कहा कि इन्होंने नर्मदा मैया और महाकाल कॉरिडोर को भी नहीं छोड़ा।
कर्नाटक में भी डबल इंजन की बात करते थे
कांग्रेस महासचिव ने भाजपा के डबल इंजन वाले बयान पर जमकर हमला किया उन्होने कहा कि ‘वे (भाजपा) यहां आते हैं और घोषणाएं करते हैं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते। वे डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की बात करते हैं।यहां आते हैं और घोषणाएं करते हैं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते। वे डबल इंजन और ट्रिपल इंजन की बात करते हैं। साथ ही प्रियंका ने कहा कि वे हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी यही कहते थे लेकिन जनता ने उन्हें दिखा दिया है कि उन्हें डबल इंजन की बात बंद करनी चाहिए और काम करना शुरू कर देना चाहिए।
हमारी सरकार ने पूरे किये वादे
प्रियंका गांधी ने सरकार के कामो को गिनाते हुए कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां हमने अपना वादा पूरा किया है। मध्य प्रदेश में भी मात्र डेढ़ साल की सरकार में कांग्रेस ने 27 लाख किसानों का 11,600 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 300 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए किया, 1 करोड़ परिवारों को 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली योजना का लाभ मिला, 1 हजार गौशालाओं का निर्माण हुआ आदिवासियों के लिए 12 हजार बर्तन बैंक बनाए।