सिंगरौली। एमपी के सिंगरौली जिले में लड़कियों को बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। मानव तस्करी की सूचना मिलते ही एसपी सिंगरौली महिला थाना की पुलिस को एक्टिवं करके इस गिरोह का भडाफोड़ किए है। पुलिस मानव तस्करी के आरोप में 3 महिलाएं सहित 2 ऐजेंटों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मानव तस्करी का यह मामला सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र से सामने आया है।
पुलिस कप्तान सिंगरौली ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दो नाबालिग लड़कियों को छतरपुर में बेचे जाने की तैयारी की जा रही थी। इसके लिए ऐजेंट भी पहुचे हुए थें। रेल्वे स्टेशन में वे दोनों लड़कियों को लेकर पहुचे और ट्रेन से रवाना होने के पहले ही उन्हे पुलिस ने पकड़ लिया और लड़कियों को मुक्त करवाया है। वही गिरोह का एक पक्ष पुलिस के पहुचे ही फरार हो गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
महिलाएं कर रही है सौदा
मानव तस्करी का दुर्भाग्य पूर्ण पहलू यह है कि इस गिरोह में महिलाएं शामिल है। जो कि पैसों के लालच में कंम उम्र की नाबालिग लड़कियों का सौदा कर रही है। बताया जाता है आदिवासी बहुल यह क्षेत्र में मानव तस्करी के मामले पहले भी आ चुके है। यंहा कि लड़कियों को पैसे एवं शादी करवाए जाने का प्रलोभन देकर उनका सौदा किया जा रहा है।
ऐसे तय होता सौदा
बताया जा रहा है कि गिरोह के लोग गांव के गरीब परिवार की लड़कियों को झूठे प्रेम में फंसा रहे है बल्कि उनकी शादी करवाए जाने एवं पैसों का लालच देकर छतरपुर सहित दूसरे शहरों में ले जा रहे है। जंहा ऐसी कंम उम्र कि नाबालिग लड़कियों का एक बार फिर सौदा होता है और उन्हे देह व्यापर एवं अन्य अनैतिक कार्याे में ठकेल रहे है। पुलिस के इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई है।