इंदौर। मध्यप्रदेश में लंबे समय से गर्मी से जुंझ रहें लोगो को मानसून के दस्तक देते ही राहत मिल गई है। प्रदेश में लगातार चढ़े पारे ने हर किसी मानों घर में केद कर दिया था। वही मानसून की पहली बारिश का हर किसी को इंतजार रहता है। पहली बारिश के साथ ही लोग तरह-तरह के व्यजंन के साथ मानसून का स्वागत करते है तो वही दुसरी तरफ कपल्स अपनी प्रेम कहानी का इस सुहाने मौसम में इजहार करते है। लेकिन वही मध्यप्रदेश के इंदौर से एक अनोखा मामला सामने आया है।
वायरल कपल्स डांस
प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है, कई इलाको में झमाझम बारिश हो रही वही मौसम विभाग फिर बारिश की चैतावनी जारी की है। इंदौर में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। वही सुहाने मौसम के एक वायरल वीडियो ने हर किसी का दिल बहला दिया है। दरसअल वायरल वीडियो में कपल्स झमाझम बारिश में बीच सड़क पर डांस करते नजर आ रहें है। वायरल डांस कपल्स का सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रहा है वही लोग तरह-तरह के प्रतिक्रिया दे रहें है। लोगो को वीडियो ने इस मौसम के शुरुआत में ही खुशनूमां बना दिया।
इंदौर का वीडियो
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे कपल्स डांस का वीडियो मध्यप्रदेश इ्ंदौर के भंवर कुआं इलाके बताया जा रहा है जो किसी कॉलेज के छात्र हो सकते है वही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। वही इंदौर, उज्जैन, भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई जिलो में मौसम विभाग ने रविवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।