Home राष्ट्रीय मध्य प्रदेश

छत्तीसगढ़ खेल IPL Updates बिजनेस ऑटोमोबाइल टैकनोलजी मनोरंजन #Trending Web Stories
Follow On WhatsApp
Follow On Telegram

छत्तीसगढ़ में बस खाई में गिरी, 13 की मौत,15 घायल

By Surendra Tiwari

Published on:

---Advertisement---

छत्तीसगढ़: रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 13 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। इससे पहले 14 लोगों की मौत होने की सूचना थी।

हादसें में 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी थे। कलेक्टर ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश कर दिए हैं।

वहीं केडिया डिस्टलरी ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों के पूरे इलाज का खर्च उठाने की बात कही है। घायलों को एम्स, एपेक्स, ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे। हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर रेस्क्यू किया गया।

13 लोगों की मौत,  इसमें 3 महिलाएं हैं

  • शुभम पटेल पुत्र मदल पटेल
  • सत्य निशा पत्नी अभय
  • पुष्पा देवी पत्नी फूलचरण
  • परमानंद तिवारी
  • कौशल्या
  • राजू
  • त्रिभुवन पांडेय
  • मनोज ध्रुव
  • विधु भाई पटेल
  • कृष्णा
  • राम बिहारी यादव
  • कमलेश देश लहरे
  • अमित सिन्हा
---Advertisement---