Current Date
Madhya Pradesh

कमिश्नर बीएस जामोद ने समन्वित खेती का लिया जायजा, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

Published: May 21, 2025

विंध्य भास्कर, रीवा।  रीवा जिले के कई किसान आधुनिक तरीके से समन्वित खेती के सफल प्रयोग कर रहे हैं। सीमित क्षेत्र में खेती, पशुपालन, मुर्गीपालन, बकरी पालन और मछलीपालन की इकाईयाँ स्थापित करके समन्वित खेती के सपने को साकार कर रहे हैं। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने कई गांवों का भ्रमण करके किसानों द्वारा समन्वित खेती के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। कमिश्नर ने ग्राम अमवा, बहुरीबांध तथा कंजी में खेतों जाकर किसानों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की जानकारी ली।

रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने जिले के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर समन्वित खेती के क्षेत्र में किसानों द्वारा किए जा रहे नवाचारों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि खेती के साथ-साथ पशुपालन, उद्यानिकी, और मछली पालन जैसे व्यवसाय अपनाकर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। कमिश्नर ने ग्राम अमवा, बहुरीबांध, और कंजी में किसानों के खेतों का दौरा कर उनके द्वारा स्थापित इकाइयों का निरीक्षण किया और शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, और मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कमिश्नर ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी खेती को बेहतर करें। खेती के साथ-साथ पशुपालन, उद्यानिकी और मछली पालन से ही किसानों की आय बढ़ेगी। जैविक खेती, प्राकृतिक खेती और मोटे अनाजों की खेती सभी के लिए लाभदायक है। किसानों ने समन्वित खेती के जो प्रयोग किए हैं उसकी सफलता अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी। भ्रमण के समय संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ राजेश मिश्रा, उप संचालक कृषि यूपी बागरी, सहायक संचालक कृषि प्रीति द्विवेदी, उप संचालक मछली पालन डॉ अंजना सिंह तथा अन्य मैदानी कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।

खेती के साथ पशुपालन, उद्यानिकी और मछलीपालन से ही बढ़ेगी किसानों की आय – कमिश्नर

कमिश्नर ने सबसे पहले गांव अमवा में सेवानिवृत्त बैंककर्मी उदयबहादुर सिंह द्वारा स्थापित बकरी इकाई का निरीक्षण किया। इसमें आधुनिक शेड में 400 बकरियों का पालन किया जा रहा है। इसके साथ-साथ 500 मुर्गियाँ भी पृथक शेड में पाली जा रही हैं। बकरी और मुर्गियों के लिए दाना तैयार करने की यूनिट और भूसा-चारा का भण्डार भी बनाया गया है। प्रगतिशील किसान श्री सिंह ने 12 एकड़ के क्षेत्र में कई प्रयोग किए हैं। बकरी पालन के साथ-साथ एक एकड़ के तालाब में मछली पालन भी किया जा रहा है। इसके साथ-साथ चार एकड़ क्षेत्र में अमरूद के पौधे लगाए गए हैं।

इसके बाद कमिश्नर ने ग्राम बहुरीबांध में अरूण सिंह के खेत का निरीक्षण किया। श्री सिंह ने बताया कि 8 पक्के टैंक तथा पानी को साफ करने की यूनिट 50 लाख रुपए की लागत से बनाई गई है। इससे 6 माह में प्रत्येक टैंक से 300 किलो मछली प्राप्त हो जाती हैं। मछली बीज संचयन के लिए कच्चा तालाब भी बनाया गया है। इसके साथ-साथ एक एकड़ में गर्मी की मूंग की खेती जैविक विधि से की गई है। परिसर में चार माह पहले 150 ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाए गए हैं। इससे तीन माह में फल प्राप्त होने लगेगा। यह बाजार में 150 रुपए किलो की दर से रीवा में ही बिक्री हो जाएगा। मछली पालन कच्चे तालाब के चारों ओर चंदन के 70 पौधे तथा ताइवान किस्म के पपीते भी लगाए गए हैं। इनसे भी अतिरिक्त आय होगी।

इसके बाद कमिश्नर ने ग्राम कंजी में विन्ध्यांचल सीड प्रोडक्शन किसान संघ के कार्यों का अवलोकन किया। मौके पर उपस्थित किसान संघ के कृष्णधर द्विवेदी शास्त्री  तथा संचालक सर्वेश सिंह ने बताया कि किसान संघ 2017 से किसानों से अनाज खरीदकर उसकी ग्रेडिंग करके प्रमाणित गुणवत्तापूर्ण बीज के रूप में किसानों को उपलब्ध कराता है। नाबार्ड के सहयोग से 60 लाख रुपए की लागत से बीज ग्रेडिंग यूनिट और गोदाम का निर्माण किया जा रहा है। मिलेट मिशन से जुड़कर 1100 क्विंटल कोदौ किसानों से खरीदकर भण्डारित किया गया है। इस वर्ष किसानों को 2500 क्विंटल बीज उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। हमारी कंपनी का वार्षिक टर्न ओवर एक करोड़ 79 लाख रुपए है। किसान संघ द्वारा धान और गेंहू के बीज तैयार किए जा रहे हैं। किसान संघ से लगभग 5 हजार किसान जुड़े हुए हैं।

Related Story
सुप्रीम कोर्ट में मेधा रूपम की याचिका की ‘आउट-ऑफ-टर्न’ लिस्टिंग पर सवाल, मामला नोएडा श्रमिक आंदोलन और आकृति चौधरी की NSA हिरासत से जुड़ा
September 25, 2026 सुप्रीम कोर्ट में मेधा रूपम की याचिका की ‘आउट-ऑफ-टर्न’ लिस्टिंग पर सवाल, मामला नोएडा श्रमिक आंदोलन और आकृति चौधरी की NSA हिरासत से जुड़ा
चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद: दो आयुक्तों ने 10 माह में 14 बार उठाई आपत्तियां
September 24, 2026 चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद: दो आयुक्तों ने 10 माह में 14 बार उठाई आपत्तियां
चुनाव आयोग में 10 माह में 14 बार उठे विरोध के स्वर; दो निर्वाचन आयुक्तों ने फैसलों पर जताई आपत्ति, नए मतदाता, नाम हटाने और वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण पर उठाए सवाल
September 24, 2026 चुनाव आयोग में 10 माह में 14 बार उठे विरोध के स्वर; दो निर्वाचन आयुक्तों ने फैसलों पर जताई आपत्ति, नए मतदाता, नाम हटाने और वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण पर उठाए सवाल
MP में चलेंगी भगवा बसें; भोपाल में कल शुभारंभ, प्रथम चरण में रीवा से 35 मार्गों पर 184 बसें चलेंगी सुगम में समायोजित होगी सूत्र सेवा
September 24, 2026 MP में चलेंगी भगवा बसें; भोपाल में कल शुभारंभ, प्रथम चरण में रीवा से 35 मार्गों पर 184 बसें चलेंगी सुगम में समायोजित होगी सूत्र सेवा
SRI का मुद्दा : चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के खुलासे के बाद छिड़ी सियासी रार
September 24, 2026 SRI का मुद्दा : चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के खुलासे के बाद छिड़ी सियासी रार
मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
September 24, 2026 मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Chief Minister Dr. Mohan Yadav: सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित; मिलेट उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर
September 24, 2026 Chief Minister Dr. Mohan Yadav: सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित; मिलेट उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर
Sidhi industrial investment: सीधी के बाड़ीटोला औद्योगिक क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश की संभावना
September 24, 2026 Sidhi industrial investment: सीधी के बाड़ीटोला औद्योगिक क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश की संभावना
Rewa Transport and Mining Departments News; परिवहन एवं खनिज विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाएं : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
September 23, 2026 Rewa Transport and Mining Departments News; परिवहन एवं खनिज विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाएं : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
Agriculture Department Rewa News: धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप की आशंका, किसान नियमित निगरानी करें
September 23, 2026 Agriculture Department Rewa News: धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप की आशंका, किसान नियमित निगरानी करें

Leave a Comment