सिंगरौली। स्पा सेंटर की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार के गोरखधंघे का MP के सिंगरौली की पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर बनाई गई पुलिस की टीमों ने शहर के कई स्पा सेंटर में औचक दंबिश दी। जंहा पुलिस ने 13 लड़कियों को मुक्त कराया है। वही सेंटर के मैनेजर को हिरासत में लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
बॉडी मसाज की आड़ में देह व्यापर
पुलिस की जांच में जो जानकारी सामने आई है। उसमें स्पासेंटर संचालक बॉडी मसाज के आड़ में लड़कियों से अनैतिक कार्य करवा रहा था। इसके लिए स्पा सेंटर में बकायदें केबिन बना रखा था। जंहा से देह व्यापार लड़कियों से करवाया जा रहा था। पुलिस ने सेंटर से अपत्ति जनक सामग्री एवं लड़कियों के साथ ही कुछ ग्राहकों को भी पकड़ा है।
दूसरें राज्यों की पाई गई लड़किया
पुलिस ने स्पा सेंटर से 13 लड़कियों को मुक्त कराया है। पाई गई लड़किया असम, उड़ीसा, नागलैंड, कोलकाता आदि राज्यों की रहने वाली है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दूसरे राज्यों से लड़कियों की तस्करी तो नही की जा रही थी।
फोटो दिखाकर तय होता था सौदा
बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर के लोग ग्राहकों के मोबाईल पर लड़कियों की फोटो भेजते थें, जिस लड़की की डिमांड ग्राहक करता था उस लड़की पर रेट लगाकर स्पा सेंटर संचालक सौदा तय करता था। ग्रहकों में दूसरे शहरों के भी लोग पाए गए है। एसपी सिंगरौली युसूफ कुरैशी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।