रीवा. जिसे मामा बोलकर उसकी गोद में खेलती थी उसी ने चार वर्षीय अबोध बच्ची के साथ बलात्कार की खौफनाक घटना को अंजाम दिया। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया है। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना सेमरिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
कुछ दिन पूर्व बच्ची अपनी मां के साथ ननिहाल आई थी। सोमवार की रात उसे नानी के पास छोड़कर मां किसी काम से गई थी। बच्ची आम के लिए जिद कर रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला एक पचास वर्षीय रिश्ते का मामा आया और बच्ची को आम दिलाने के लिए बोलकर उसे गोद में उठाकर अपने साथ ले गया। वह बच्ची को अपने घर ले आया जहां उसके साथ बलात्कार किया। इतनी कम उम्र में दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची जोर-जोर से रो रही थी। कुछ देर तक जब आरोपी बच्ची को लेकर नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजने पहुंचे। घर में आरोपी को बच्ची के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। रो रही बच्ची को संभालकर वे घर ले आए। पुलिस की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने ले गई। दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची को तत्काल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
आरोपी के नापाक इरादों से अंजान थे परिजन
परिजन आरोपी के नापाक इरादों से पूरी तरह से अंजान थे। आरोपी प्रतिदिन बच्ची को भांजी मानकर घर खिलाने आता था और गोद में लेकर उसे दुलार करता था। सोच की नहीं सकते थे कि वह ऐसा कर सकता। उसके कृत्य की जानकारी जब घर वालों को हुई तो वे भी हैरान रह गए।
ननिहाल में चार साल की बच्ची से रिश्ते के मामा ने किया बलात्कार
Published on: