रीवा। मऊगंज जिले अंतर्गत दुबगवां कुर्मियान में अपनी भैंस को वापस लेने तलवार से हमला कर दिया। इस घटना में युवक को गंभीर हालत में संजय गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया जा जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालत अब खतरे से बाहर है। वही मामले को लेकर पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 का अपराध दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित विजय शंकर द्विवेदी पुत्र कृष्ण कुमार 29 वर्ष निवासी दुबगवां कुर्मियान का रहने वाला है। उसने बताया कि 18 अक्टूबर की दोपहर 1.45 बजे घर में पता चला कि मेरी गुमी हुई भैंस मूर्ती देवी के घर में बंधी है। जब अपनी भैंस लेने वहां गया। तो महिला और उसके दो बच्चों ने लाठी-डंडा व तलवार से हमला कर दिया। पिटाई से सिर में एक दर्जन टांके लगे है। मारपीट और हल्ला की आवाज सुनकर गांव वाले आए। पुलिस को सूचना दी तो मऊगंज अस्पताल पहुंचा। आरोपी ने आरोप लगाया है कि मऊगंज पुलिस इस मामले में आरोपी पक्ष का बचाव कर रही।
अब जान से मारने की दे रहे है धमकी
अस्पताल में इलाज के दौरान विजय शंकर द्विवेदी ने कहा कि आरोपी महिला के दोनों बच्चे गांव वालों के माध्यम से धमका रहे हैं। उनके कारण अस्पताल में सही उपचार नहीं हो रहा है। आरोपीगणों ने कहा कि रीवा के अस्पताल में घुसकर मारेंगे। इसके लिए उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।