मऊगंज। मऊगंज जिला के गठन के तीसरे दिन चिकित्सा व्यवस्था को शर्मशार करने वाला वाला मामला सामने आया है । यहां एक झोलाझाप चिकित्सक ने घर में ही महिला का ऑपरेशन कर दिया। महिला को पेट खोल दिया गर्भाशय से आंतें बाहर आने के कारण उसकी मौत हो गई। वह महिला के घर पर ही उसके पेट का ऑपरेशन कर रहा था। इस दौरान महिला की मौत हो गई तो आरोपी कैंची-ब्लेड वहीं छोड़कर भाग गया। घटना की जांच करने पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में लग गई है। इस तरह झोलाछाप चिकित्सकों के द्वारा पहले भी लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जाता रहा है लेकिन प्रशासन ऐसे चिकित्सकों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है वर्तमान 420 फर्जी चिकित्सक इस तरह काम कर रहें है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह घटना सीएमएचओं के गृह जिला है।
बताया जा रहा है कि हनुमना थाना इलाके के उकसा कोठार गांव का है। यहां से तीन दिन से बुजुर्ग महिला का इलाज कर रहा था। वह 16 अगस्त की शाम को भी महिला के घर पहुंचा। उसने उसकी बहू को कमरे से बाहर कर दिया। जब महिला की सांसें रुक गईं तो उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गया।हनुमना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले ने बताया कि दुआसिया साकेत (65) को पेट संबंधी तकलीफ थी। जिस समय आरोपी ने उनका ऑपरेशन किया, तब घर पर बहू ही थी। महिला की बहू की सूचना पर पुलिस पहुंची। मामले को संदिग्ध मानते हुए सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला टीम के साथ पहुंचे। मऊगंज इंद्राज सिंह ने निरीक्षण किया।ग्रामीणों ने बताया कि घर में सास और बहू ही रहती थीं। बाकी लोग मजदूरी करने बाहर चले गए थे। घटनास्थल के पास खाट पर मृतका के शरीर से आंतें बाहर निकली हुई थी। चादर खून से लथपथ मिली।
मऊगंज जिले में झोलाछाप ने महिला का पेट खोल दिया। गर्भाशय से आंतें बाहर आने के कारण उसकी मौत हो गई। वह महिला के घर पर ही उसके पेट का ऑपरेशन कर रहा था। इस दौरान महिला की मौत हो गई तो आरोपी कैंची-ब्लेड वहीं छोड़कर भाग गया। गुरुवार को पुलिस और FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
मामला हनुमना थाना इलाके के उकसा कोठार गांव का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी तीन दिन से बुजुर्ग महिला का इलाज कर रहा था। वह 16 अगस्त की शाम को भी महिला के घर पहुंचा। उसने उसकी बहू को कमरे से बाहर कर दिया। जब महिला की सांसें रुक गईं तो उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गया।
बहू के अलावा घर पर और कोई नहीं था
हनुमना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले ने बताया कि दुआसिया साकेत (65) को पेट संबंधी तकलीफ थी। जिस समय आरोपी ने उनका ऑपरेशन किया, तब घर पर बहू ही थी। महिला की बहू की सूचना पर पुलिस पहुंची। मामले को संदिग्ध मानते हुए सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला टीम के साथ पहुंचे। SDOP मऊगंज इंद्राज सिंह ने निरीक्षण किया।
घर के बाकी लोग बाहर गए हुए थे..
ग्रामीणों ने बताया कि घर में सास और बहू ही रहती थीं। बाकी लोग मजदूरी करने बाहर चले गए थे। घटनास्थल के पास खाट पर मृतका के शरीर से आंतें बाहर निकली हुई थी। चादर खून से लथपथ मिली।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे
हनुमना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही आरोपी पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।