Current Date
National

District hospital video Viral: नर्सों के साथ अस्पताल में डॉक्टरों ने लगाए ठुमके, “ऐसे लड़के जो खेतों में बुलाते हैं बेटी बनते कभी भी वो जमाई नई”…कजरा मोहब्बत वाला….और ससुराल गेंदा फूल…जैसे अन्य गाने पर जमकर लगाया ठुमका, वीडियो देख भड़के डिप्टी सीएम

Published: November 14, 2024

District hospital video Viral उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अस्पताल के स्टाफ नर्सों के साथ कर्मचारियों ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो बैकग्राउंड में स्त्री-2 मूवी का गाना चल रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा ये वीडियो वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल का है। जहां ड्यूटी के दौरा अस्पताल के नर्स स्टाफ गले में अपना पहचान पत्र लटका कर हिंदी और भोजपुरी गानों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अब अस्पताल परिसर में तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाने पर सवाल उठा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब इस मामले को डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान में लिया।

बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में चार स्टाफ नर्स का प्रमोशन दीपावली से कुछ दिन पहले हुआ था, जिसकी खुशी में अस्पताल में ही पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में सीएमएस से लेकर अन्य अधिकारी, चिकित्सक भी मौजूद रहे। इसकी खुशी में अस्पताल में दीपावली से ठीक पहले प्रमोशन की पार्टी रखी गई। अस्पताल के सेमिनार हाल में हुई पार्टी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक वीडियो में सेमिनार हाल में अस्पताल के सीएमएस डाॅ. दिग्विजय सिंह, एमएस डा. प्रेमप्रकाश सहित अन्य डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ बैठे हैं।

ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया
वहीं, इस घटना पर डिप्टी सीएम और हेल्थ मिनिस्टर ब्रजेश पाठक ने रिएक्ट किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा- जिला अस्पताल, वाराणसी में स्टाफ नर्स एवं कर्मचारियों द्वारा चिकित्सालय की गरिमा धूमिल करने संबंधी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी को उक्त प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश दिये गए हैं। अस्पताल आरोग्यता का मंदिर है, इसमें केवल मरीज रूपी ईश्वर की सेवा की जानी चाहिए, इसकी गरिमा को धूमिल करने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त एक्शन होगा

Related Story
Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
October 29, 2026 Gold Silver Price Today: करवा चौथ पर सोना महंगा, चांदी में गिरावट; जानिए 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव
नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
October 29, 2026 नागपुर में जीत के बाद अभिजीत वंजारी का BJP पर बड़ा दावा, बोले- अब यह कांग्रेस का गढ़; EVM पर भी उठाए सवाल
रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
October 29, 2026 रीवा में एक्सीलेंस पब्लिक स्कूल की मान्यता पर संकट, जांच में मिलीं गंभीर खामियां; डीईओ ने जारी किया नोटिस
दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
October 29, 2026 दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
October 26, 2026 राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला; आठ साल पुराने मुकदमे का हुआ अंत
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?

Leave a Comment