Current Date
Madhya PradeshNational

MP में थप्पड की गूज: राजस्थान के बाद अब MP में महिला थाना प्रभारी को जड़ा थप्पड़ : वीडियो देखे

Published: November 18, 2024

टीकमगढ़:  बड़ागांव थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता और ग्रामीणों के बीच जमकर चांटे चले। इसमें थाना प्रभारी को भी एक जोरदार थप्पड़ पड़ गया। इसके बाद पुलिस ने बीच बचाव कराया। वहीं मामला गंभीर होने पर जिले के अन्य थानों से पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा दिया गया है।

  • थाना प्रभारी और ग्रामीणों के बीच जमकर चले चांटे
  • जाम लगाए ग्रामीणों को समझाइश के दौरान थाना प्रभारी ने मारा चांटा, तो आक्रोशित युवक ने भी कर दिया रसीद

दरअसल बीती रात बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र के ग्राम दरगुवां में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। युवक का नाम घुरका लोधी 50 वर्ष निवासी दरगुवां बताया जा रहा है। घुरका के पुत्र संतोष ने बताया कि वह रविवार को खेत पर गए थे और रात को वापस घर आ रहे थे। ऐसे में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने सोचा की वह रात को खेत पर ही सो गए होंगे, ऐसे में सुबह से जब वह अपने पिता को देखने गया तो वह सड़क पर मृत अवस्था में पड़े थे। इसके बाद वह परिजनों के साथ बड़ागांव थाना पहुंचा तो यहां पर तैनात पुलिस ने यह कह परिजनों को वापस कर दिया कि वह पहले पता लगाए कि दरगुवां गांव बड़ागांव धसान थाने में आता है या बुड़ेरा थाने में। परिजन पुलिस को बता रहे थे कि उनका गांव दरगुवां बड़ागांव थाने में ही आता है, लेकिन वह नहीं माने।

इस पर नाराज होकर परिजनों ने गांव के पास बड़ागांव धसान और खरगापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही बड़ागांव धसान थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।

समझाइश के दौरान जड़ दिया थप्पड़
अनुमेहा गुप्ता यहां पर परिजनों को समझाइश दे रही थी और पुलिस के जवान जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में एक युवक ने अनुमेहा गुप्ता कुछ महिलाओं से बात कर रही थी तभी एक युवक ने उनसे बात करना शुरू की तो उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया। इस पर वह युवक नाराज हो उठा और महिलाओं ने उसे रोका, इतने में किसी दूसरे युवक ने अनुमेहा गुप्ता को भी थप्पड़ रसीद कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को संभाला।

इस थप्पड़ के बाद अनुमेहा गुप्ता अपना गाल पकड़ कर रह गई। वहीं घटना के बाद से मौके पर तनाव बना हुआ था और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही अन्य बल मौके पर पहुंच गया था।

Related Story
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
April 19, 2026 महिला आरक्षण को जल्द लागू करे सरकार- इकरा हसन
होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
April 19, 2026 होर्मुज फिर बंद, दो भारतीय जहाजों पर चलाई गोलियां
“शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
February 26, 2026 “शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र मार्ग”; सलैया में जनजातीय चौपाल लगाकार राज्यपाल ने जानी जमीनी हकीकत
पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
February 26, 2026 पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इज़रायली संसद ‘नेसेट’ में हंगामा: विपक्ष का वॉकआउट, सरकार विरोधी नारों से गूँजा सदन
भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा
February 24, 2026 भारतीय रेलवे की बड़ी छलांग: मोदी कैबिनेट ने 9,072 करोड़ की 3 रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी; MP-महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों को मिलेगा ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ का तोहफा

Leave a Comment