Current Date
Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: उड़ानों की समय सीमा बीती, हवाई सफर की ख्वाहिश अधूरी, नाराजगी जता रहे लोग

Published: November 7, 2024

Rewa Airport News: रीवा से 21 अक्टूबर 2024 को सबसे सस्ती हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान हुआ था। एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में 999 रुपए में हवाई सफर की बात कही गई थी। पांच नवंबर से नियमित फ्लाइट संचालित होनी थीं। यह तारीख निकल गई, लेकिन हवाई सेवा शुरू नहीं हो पाई। इस कारण विंध्य के लोग निराश हैं।

  1. रीवा एयरपोर्ट से पांच नवंबर से शुरू होनी थी उड़ानें, डीजीसीए से जारी नहीं हो पाया शेड्यूल
  2. उड़ानों की समय सीमा बीती, हवाई सफर की ख्वाहिश अधूरी, नाराजगी जता रहे लोग

दरअसल, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से अभी तक रीवा एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन को लेकर शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। फ्लाइट कितने बजे उड़ेगी, दूसरा फेरा कब लगेगा, विमान की नाइट पार्किंग रीवा में होगी या भोपाल में। यहां बता दें कि फ्लाई बिग एयरलाइन का विमान लखनऊ से पहली उड़ान भरकर चित्रकूट, खजुराहो होते हुए रीवा एयरपोर्ट पहुंचेगा। जहां से भोपाल के लिए नियमित उड़ान भरेगा।

प्लेन निर्धारित समय पर नहीं चलने से लोगों का सब्र टूटने लगा है। अब तक जो लोग एयरपोर्ट को रीवा के लिए उपलब्धियां बता रहे थे वहीं अब अपनी भड़ास निकाल रहे है। बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स की भरमार है। कोई मीम्स बनाकर वायरल कर रहा है तो कोई चुटकुले जोड़ रहा है। वहीं कुछ ने इसी से जाने की योजना बना रखी थी, वह अब निराश दिख रहे है। प्लेन प्रारंभ नहीं होने की जो प्रमुख वजह सामने आई है उसमें जिस कंपनी को प्लेन चलाना है वह सप्ताह में दो या तीन दिन ही सेवा देने को तैयार है। एयरपोर्ट में प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारी देख रहे शुभम शर्मा का कहना है कि फ्लाईबिग कंपनी का 19 सीटर प्लेन चलना है। इसी सप्ताह शेड्यूल जारी होने की संभावना है।

इस तरह से अपनी नाराजगी जता रहे लोग

सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी अलग-अलग तरह से सामने आ रही है। जिसमें किसी ने कहा कि हवाई चप्पल पहनकर भटकते रहे लोग, एक सप्ताह तक कोई आस नहीं। ठगी गई विंध्य की जनता, आसमान की ओर टिकी रही निगाहें, नहीं उड़ा विमान।

प्लेन खोजते रहे रीवा के लोग

किसी ने कहा टायर पंक्चर हो गया तो किसी ने कहा घोषणवीर जिंदाबाद, किसी ने कहा कि अभी और लोकार्पण होना बाकी है। वहीं कुछ लोगों ने कहा रुको जरा सबर करो। इस तरह के तमाम कमेंट्स से सोशल मीडिया भरा पड़ा है।

ऑपरेशन 15 से

फ्लाई बिग एयरलाइन के ग्राउंड ऑपरेशन हेड रतन लक्ष्मणराव ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि कुछ दिक्कतें आ रही थीं, जिन्हें ठीक कर लिया गया है। नई-नई पॉलिसी की वजह से कुछ दिक्कतें होती हैं। अब हम उम्मीद कर रहे हैं कि 15 नवंबर से ऑपरेशन शुरू कर देंगे। प्रस्ताव बनाकर डीजीसीए को भेज दिया गया है।

 

Related Story
चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद: दो आयुक्तों ने 10 माह में 14 बार उठाई आपत्तियां
September 24, 2026 चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद: दो आयुक्तों ने 10 माह में 14 बार उठाई आपत्तियां
चुनाव आयोग में 10 माह में 14 बार उठे विरोध के स्वर; दो निर्वाचन आयुक्तों ने फैसलों पर जताई आपत्ति, नए मतदाता, नाम हटाने और वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण पर उठाए सवाल
September 24, 2026 चुनाव आयोग में 10 माह में 14 बार उठे विरोध के स्वर; दो निर्वाचन आयुक्तों ने फैसलों पर जताई आपत्ति, नए मतदाता, नाम हटाने और वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण पर उठाए सवाल
MP में चलेंगी भगवा बसें; भोपाल में कल शुभारंभ, प्रथम चरण में रीवा से 35 मार्गों पर 184 बसें चलेंगी सुगम में समायोजित होगी सूत्र सेवा
September 24, 2026 MP में चलेंगी भगवा बसें; भोपाल में कल शुभारंभ, प्रथम चरण में रीवा से 35 मार्गों पर 184 बसें चलेंगी सुगम में समायोजित होगी सूत्र सेवा
SRI का मुद्दा : चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के खुलासे के बाद छिड़ी सियासी रार
September 24, 2026 SRI का मुद्दा : चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के खुलासे के बाद छिड़ी सियासी रार
मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
September 24, 2026 मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Chief Minister Dr. Mohan Yadav: सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित; मिलेट उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर
September 24, 2026 Chief Minister Dr. Mohan Yadav: सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित; मिलेट उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर
Sidhi industrial investment: सीधी के बाड़ीटोला औद्योगिक क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश की संभावना
September 24, 2026 Sidhi industrial investment: सीधी के बाड़ीटोला औद्योगिक क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश की संभावना
Rewa Transport and Mining Departments News; परिवहन एवं खनिज विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाएं : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
September 23, 2026 Rewa Transport and Mining Departments News; परिवहन एवं खनिज विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाएं : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
Agriculture Department Rewa News: धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप की आशंका, किसान नियमित निगरानी करें
September 23, 2026 Agriculture Department Rewa News: धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप की आशंका, किसान नियमित निगरानी करें
Rewa News: बीएड-एमएड की निर्धारित सीटों पर शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करें : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
September 23, 2026 Rewa News: बीएड-एमएड की निर्धारित सीटों पर शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करें : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह

Leave a Comment