रीवा। नगर निगम की बिना अनुमति लिए अवैध कॉलोनी बनाना अब कॉलोनाइजरों के लिए परेशानी की वजह बनता जा रहा है। नगर निगम को चूना लगाकर मोटी कमाई करने वाले ऐसे कॉलोनाइजरों के खिलाफ निगम प्रशासन अब बड़ी कार्यवाही करने जा रहा है। शुरुआत वार्ड क्रमांक 6 केन्द्रीय विद्यालय के पीछे बनी अवैध कॉलोनी से की जा रही है।
- थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को भेजा गया पत्र
- नोटिस जारी करने के बाद भी नहीं माने, अब उखाड़ी जाएगी कॉलोनी
इस कॉलोनी में आगामी 4 अप्रैल को बुलडोजर चलाया जाएगा। निगम प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है, इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को सूचना भी दे दी गई है। बता दें कि इस अवैध कॉलोनी को बसा रहे कॉलोनाइजरों सहित उनके प्रतिनिधियों को नोटिस दिया गया था लेकिन उनके द्वारा मनमानी करते हुए किसी प्रकार का संतोषजनक जबाव नहीं दिया गया और प्लॉटो की बिक्री जारी रखी। अब निगम इस मनमानी पर नकेल कसने जा रहा है। बता दें कि निगमायुक्त के निर्देशन में कार्यपालन यंत्री एचके त्रिपाठी द्वारा लगातार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
इस कॉलोनी में होगी कार्यवाही
निगम अधिकारियों की मानें तो जोन क्रमांक 2 अंर्तगत वार्ड क्रमांक 6 में राजस्व ग्राम करही खसरा क्रमांक 31/1/1 का कुल रकवा 2.10 हे. का रकवा का पांचवा हिस्सा जुज रकवा 0.42 हे. के भूमि स्वामी टोलिया बाई पति रामफल खसरा क्रमांक 31/1/1/2/2, 31/1/1/2/1/1, 31/1/1/2/1/2 कुल रकवा 0.42 हे. कुशुम बाई पिता रामफल एव खसरा कक्रमांक 31/1/1/3/1/1, 31/1/1/3/1/2 का कुल रकवा 0.42 है. के भूमिस्वामी, उमा बाई पिता रामफल खसरा क्रमांक 31/1/1/4/2, 31/1/1/4/1/1 का कुल रकवा 0.42 हे. प्रेमवती पिता रामफल का रकवा खसरा क्रमांक 31/1/5/1/1,31/1/1/5/1/2, 31/1/1/5/2 शीला पिता रामफल की जमीन में अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। नियम विरुद्ध सड़क डालकर प्लॉट बेचे जा रहे थे। नोटिस जारी की गई लेकिन कॉलोनाइजर नहीं माने और अब इस कॉलोनी को नष्ट करने की कार्यवाही निगम प्रशासन द्वारा की जाएगी।
अन्य पर भी होगी कार्यवाही
निगम प्रशासन उन सभी कॉलोनियों पर कार्यवाही करने की तैयारी में है जिनको नोटिस जारी किए गए है। हालांकि कुछ ऐसी भी कॉलोनियां है जिसमें नेताओं की सिफारिशे भी का रही हैं लेकिन निगमायुक्त ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अवैय कॉलोनॉजरों की जिनको नोटिस जारी किए गए हैं उन्हें नष्ट करने की कार्यवाही इसी माह की जाए।
- 6 जिन अवैध कॉलोनियों को नोटिस जारी किए गए थे, उनको नष्ट करने की कार्यवाही की जानी है। 4 अप्रैल से वार्ड क्रमांक 6 में केन्द्रीय विद्यालय के पीछे बनी अवैध कॉलोनी से शुरुआत की जा रही है। कॉलोनी को नष्ट किया जाएगा।
एचके त्रिपाठी, कार्यपालन यंत्री ननि