MP News: इंटरनेट ने एक तरफ सूचना संचार में तेजी से काम करने का अवसर दिया है। तो वहीं दूसरे तरफ साइबर क्राइम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज छोटे से लेकर वयस्क तक सभी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं साइबर क्राइम से जुड़ी कई खबरें आते रहती हैं, जिससे लोगों के दीमाग में दहशत का माहौल बन गया है। लेकिन आज जिस घटना को बताने जा रहे हैं वो इसी मोबाइल ने एक लड़की की जान बचाने में सफल रही।
रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां टेक्निकल सुविधा की वजह से एक लड़की की जान बचाने में पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है।
इंस्टाग्राम पर सुसाइड करने को लेकर लड़की ने किया था रिल बनाकर पोस्ट
रिपोर्ट के अनुसार सिंगरौली की एक लड़की ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें लड़की सुसाइड करने का रील शेयर की थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही इस घटना की जानकारी अमेरिका में फेसबुक टीम को लगी तो उसने तुरंत इसकी लोकेशन ट्रेस किया। टीम ने लोकेशन ट्रेस किया तो पता चला कि, वो लड़की एमपी के सिंगरौली जिले की रहने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार तत्काल अमेरिका की फेसबुक टीम ने साइबर पुलिस को जानकारी साझी की। वहीं साइबर पुलिस ने इसकी जानकारी सिंगरौली पुलिस को दे दी। बताया जा रहा है कि सिंगरौली जिले की पुलिस को जैसी ही यह खबर मिली वैसे ही घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने लड़की की जान बचा ली।
मामले पर सिंगरौली एसपी ने बताया कि उन्हें जबलपुर साइबर पुलिस ने खबर दी। उन्होंने आगे बताया कि सिंगरौली की लड़की इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश कर रही है। लड़की ने इसकी फोटो और वीडियो रील पोस्ट की है। बता दें कि पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली वैसे ही संबंधित पुलिस अफसरो को अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद लड़की की लोकेशन ट्रेस कर उसको बचाने का पुलिस को निर्देश मिला।
परिवार वालों को डराने के लिए बनाया वीडियो
बताया जा रहा है कि पुलिस ने सिर्फ 15 मिनट में ही लड़की की लोकेशन ट्रेस कर उसे उसकी जान बचा ली। इसपर महिला पुलिस अधीक्षक ने जब लड़की से वीडियो को लेकर पूछताछ की तो उसके वीडियो बनाने से साफ इनकार दिया और रोने लगीं। पुलिस ने बहुत समझाया जिसके बाद लड़की ने बताया कि वो अपनी मौसी के घर पर रह रही है उसे घर जाना है। बताया जा रहा है कि लड़की ने जब घरवालों से फोन पर घर आने की बात कही तो घरवालों ने लड़की को आने से मना किया। इसी कारण लड़की ने अपने घरवालों को डराने के लिए वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर शेयर किया।