Home राष्ट्रीय मध्य प्रदेश

छत्तीसगढ़ खेल IPL Updates बिजनेस ऑटोमोबाइल टैकनोलजी मनोरंजन #Trending Web Stories
Follow On WhatsApp
Follow On Telegram

नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय किए 15 नाम, रीवा में अजय के नाम पर मुहर

By Surendra Tiwari

Published on:

---Advertisement---

Rewa: कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार शाम को पहले 11, फिर चार नाम और फाइनल कर दिए। यानी कुल 15 निगमों के लिए चेहरे सामने आ गए। नेताओं से विचार-मंथन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की सहमति के बाद रात में सूची भी जारी कर दी गई। इनमें तीन विधायक शामिल हैं। रतलाम को लेकर पेंच फंसा हुआ है। फैसला एक-दो दिन में होगा। भोपाल से विभा पटेल और इंदौर से विधायक संजय शुक्ला का नाम पहले ही घोषित कर दिया गया था। सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, रीवा से अजय मिश्रा और सिंगरौली से अरविंद सिंह चंदेल के नाम आलाकमान ने मुहर लगाई है। महापौर पद के लिए अब सिर्फ रतलाम सीट बची है। दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ विधायक कांतिलाल भूरिया के समीकरण चयन को प्रभावित कर रहे हैं। इनकी सहमति, सर्वे और फीडबैक के बाद नाथ नाम फाइनल करेंगे। प्रभु राठौर, राजीव रावत, मयंक जाट सहित 6 से ज्यादा दावेदार हैं। फैसला एक-दो दिन में हो जाएगा।

हारों पर भी दांव
कांग्रेस ने पूर्व में महापौर का चुनाव हारे प्रत्याशियों पर भी दांव लगाया है। इनमें कटनी से श्रेहा खंडेलवाल और बुरहानपुर से शहनाज शामिल हैं।
सतना: सिद्धार्थ कुशवाह : कांग्रेस विधायक, नाथ की सहमति।
उज्जैन- महेश परमार: कांग्रेस विधायक, सर्वे व फीडबैक।
मुरैना- शारदा सोलंकी: पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की पत्नी।
सागर- निधि जैन: सर्वे में नाम, कमलनाथ की सहमति।
कटनी- श्रेहा खंडेलवाल: सर्वे में नाम। नाथ की सहमति।
सिंगरौली- अरविंद सिंह चंदेल: सर्वे में नाम, नाथ राजी।
बुरहानपुर- शहनाज अंसारी: सर्वे-फीडबैक रहा आधार।
छिंदवाड़ा- विक्रम अहाके: कमलनाथ की रजामंदी रही।
रीवा- अजय मिश्रा बाबा: अजय सिंह व नाथ की सहमति।
देवास- विनोदिनी रमेश व्यास: सर्वे में नाम, दिग्विजय-नाथ सहमत।
खंडवा- आशा मिश्र: सर्वे, अरुणऔर कमलनाथ की सहमति।

तीन प्रत्याशी पार्षद

ajay mishra baba rewa
● रीवा, बुरहानपुर और जबलपुर से महापौर प्रत्याशी नगर निगमके निवर्तमान पार्षद हैं।
● सिंगरौली से प्रत्याशी बने चंदेल 2018 में कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़े थे। हारने के बाद काग्रेस में लौट आए।

भाजपा की तैयारी: संभागीय समितियां घोषित, प्रभारी भी बनाए
प्रदेश भाजपा ने संभागीय चुनाव समितियां घोषित कर दीं। क्षेत्रीय वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। भोपाल संभाग में हेमंत खंडेलवाल को संयोजक, विधायक रामपाल सिंह को सह संयोजक बनाया है। 16 नगर निगमों के लिए चुनाव प्रभारी भी बना दिए। भोपाल के लिए कविता पाटीदार, इंदौर के लिए तेज बहादुर सिंह को प्रभारी बनाया है।

---Advertisement---

Leave a Comment