Current Date
National

मणिपुर फिर उबला, थाने-कैंप पर हमला करने गए 11 उग्रवादी ढेर

Published: November 12, 2024

इंफाल. मणिपुर में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में कम से कम 11 संदिग्ध कुकी उग्रवादी मारे गए और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने 10 उग्रवादी के शव बरामद होने की पुष्टि की। जिरीबाम जिले के जाकुराधोर करोंग में हुई इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक अन्य जवान के घायल होने की भी सूचना है।

  • CRPF का जवान शहीद, पांच नागरिक लापता

मुठभेड़ के बाद से पांच नागरिक लापता बताए गए है। यह स्पष्ट नहीं है कि लापता नागरिकों को उग्रवादी अपने साथ ले गए या वे खुद ही हमले के डर से कहीं छिपे है। लापता नागरिकों और छिपे उग्रवादियों को खोजने का काम चल रहा है। इलाके में काफी तनाव है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है।

जिरीबाम में मुठभेड़ दोपहर 2.30 बजे तब शुरू हई जब बोरोबेकरा सब-डिविजन के जाकुराधोर करोंग इलाके में उग्रवादियों ने खेतों में काम कर रहे किसानों पर हमला कर दिया और आसपास की दुकानों को आग लगाने लगे। उग्रवादियों ने सीआरपीएफ कैंप और पुलिस स्टेशन पर भी हमले किए। जवाब में सीआरपीएफ जवानों ने भी फायरिंग की। कुकी उग्रवादियों ने तीसरे दिन किसानों व नागरिकों पर हमले किए। इंफाल ईस्ट में खेत में काम कर रहे एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया।

बिष्णुपुर जिले में उग्रवादियों ने कृषि कार्य रोकने के लिए किसानों पर बम और गोलियां बरसाई। ताजा हिंसा का दौर पिछले सप्ताह गुरुवार को शुरू हुआ जब मैतेई हथियार बंद उग्रवादियों ने आदिवासी बहुल जैरोन हमार गांव पर हमला कर दिया और घरों को आग लगा दी। इस दौरान ग्रामीणों ने आसपास के जंगलों में छिपकर अपनी जान बचाई। बाद में कुकी-जो संगठन ने दावा किया कि गांव में 31 साल की एक महिला को बलात्कार के बाद बर्बरतापूर्वक मार दिया गया।

इंफाल. सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए उग्रवादियों के बरामद हथियार। घटना के बाद इंफाल पश्चिम के कांगचुप क्षेत्र में सोमवार रात सशस्त्र उग्रवादियों ने मैतेई समुदाय के घरों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया।

ताजा हिंसा से शांति प्रयासों को झटका

■ मणिपुर के डीजीपी राजीव सिंह मे माना कि हिंसा की ताजा घटनाओं से शांति के प्रयासों को झटका लगा है। हालांकि उनका कहना है कि सरकार राज्य में शांति लाने की लगातार कोशिश करती रहेगी।
■ डीजीपी ने बताया कि केंद्र सरकार के प्रयासों से पहली बार 15 अक्टूबर को मैतेई, कुकी और नगा समुदायों के प्रतिनिधियों के बीच सीधी बातचीत शुरू हुई है। इसमें तीनों समुदायों के सांसद- विधायक भी शामिल हुए।
■ तीनों समुदायों की ओर से एक संयुक्त अपील भी जारी की गई जिसमें जातीय तनाव को कम कर शांति बनाने के लिए पहल करने की बात कही गई। लेकिन, पिछले सप्ताह से हिंसा का नया दौर शुरू हो गया।

डेढ़ साल से चल रहा है हिंसा का दौर

मणिपुर में पिछले साल तीन मई से कुकी और मैतई समुदायों के बीच हिंसा जारी है। 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। हजारों बेघर हो गए हैं। हाईकोर्ट की ओर से मैतेई समुदाय को एसटी का दर्जा देने के आदेश के विरोध में ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन (एटीएसयू) ने रैली निकाली थी जिसमें हिंसा भड़क गई। उसके बाद से ही इस उत्तर-पूर्वी राज्य में हिंसा का भयानक दौर चल रहा है।

Related Story
Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
July 17, 2026 Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
June 26, 2026 रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?

Leave a Comment