Current Date
National

Monsoon’s auspicious entry: 16 साल बाद तय समय से आठ दिन पहले दी दस्तक

Published: May 25, 2025

नई दिल्ली. दक्षिण-पश्चिम मानसून तय समय से आठ दिन पहले शनिवार को केरल पहुंच गया। पिछले 16 साल में पहली बार इसने इतनी जल्दी दस्तक दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) की यह भविष्यवाणी सटीक साबित हुई कि इस बार मानसून एक हफ्ते पहले पहुंच सकता है। केरल में मानसून के आगमन के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां तैयार हो चुकी थीं। पिछले दो दिन में राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है।

प्रकृति मेहरबान: केरल-कर्नाटक-महाराष्ट्र-गोवा में झमाझम के आसार

आइएमडी ने केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गोवा में कई जगह अगले चार-पांच दिन में भारी बारिश की संभावना जताई है। केरल व कर्नाटक में 29 मई तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। तमिलनाडु, तेलंगाना व आंध्र प्रदेश में भी अगले पांच दिन में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कोंकण तट के पास पूर्व-मध्य अरब सागर पर दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है। आइएमडी ने अप्रेल में 2025 के मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान जताया था।

एमपी और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश संभव: आइएमडी के मुताबिक अगले कुछ दिन 15 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय शामिल हैं। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में तेज हवाओं और बिजली के साथ मध्यम बारिश के आसार हैं। अरब सागर में दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इससे समुद्र में हलचल बढ़ने की संभावना है।

कब जल्दी, कब लेट: पिछली बार मानसून इतनी जल्दी 2009 और 2001 में पहुंचा था। दोनों बार इसने 23 मई को दस्तक दी थी। इसने 1918 में सबसे जल्दी पहुंचने का रेकॉर्ड बनाया था। तब यह 11 मई को केरल पहुंचा था। मानसून में देरी का रेकॉर्ड 1972 में बना था, जब इसने 18 जून को दस्तक दी थी। पिछले 25 साल में सबसे देरी से आगमन 2016 में हुआ था, जब मानसून ने 9 जून को केरल में प्रवेश किया। पिछले साल मानसून ने 30 मई को दस्तक दी थी।

Related Story
Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
July 17, 2026 Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
June 26, 2026 रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?

Leave a Comment