Current Date
Madhya Pradesh

सफेद पोश नेताओं के संरक्षण का परिणाम हैं जिले में बढता अपराध : काग्रेस विधायक अभय मिश्रा

Published: October 26, 2024

Rewa News: सेमरिया से काग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने कहा की रीवा जिले में अवैध मादक पदार्थों, कोरक्स, गांजा व दारू की बिक्री को लेकर मेरे द्वारा कई बार शासन एवं प्रशासन का ध्यान पत्र के माध्यम से आकृष्ट कराया जाता रहा लेकिन उसकी कोई भी सार्थक परिणाम नहीं हुए।

रीवा जिले को प्रगति के ऊँचाई के नाम पर पीठ थपथपाने वाले जिनको विकास पुरूष की उपाधी प्राप्त है ने अपने व पुलिस के संरक्षण में कोरेक्स, गांजा व दारू की बिक्री कराने का ठेका ले रखा है। मेरे आवाज उठाने के बाद ही रीवा जिले में आए दिन पुलिस को कोरेक्स, गांजा व दारू के अवैध परिवहन व बिक्री के जखीरे प्राप्त हो रहे है फिर भी उस पर पूर्णतः अंकुश पुलिस के कहीं न कहीं सहभागिता व सफेद पोश नेताओं के संरक्षण का परिणाम है।

काग्रेस विधायक अभय मिश्रा द्वारा पत्रकारो दी गई अपराधाे की सूची
काग्रेस विधायक अभय मिश्रा द्वारा पत्रकारो दी गई अपराधाे की सूची

 

काग्रेस विधायक अभय मिश्रा द्वारा पत्रकारो दी गई अपराधाे की सूची
काग्रेस विधायक अभय मिश्रा द्वारा पत्रकारो दी गई अपराधाे की सूची

 

विधायक अभाय मिश्रा ने कहा कि रीवा जिले के ग्राम कुम्हरा थाना सेमरिया निवासी निरसिया कोल की पुत्री गोल्ली आदिवासी की हत्या 27 फरवरी 2023 को ग्राम रंगौली के अराजक अपराधिक तत्वों द्वारा की गई जिसके संबंध में कई बार पीड़ित परिवार के लोगों एवं मेरे द्वारा पत्र लिख कर कार्यवाही का आग्रह किया गया लेकिन पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जिला के अधिकारियों द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।

पुलिस पर आरोप 

विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में पदस्थ पुलिस निरीक्षक अवनीश पाण्डेय एवं श्रीमती अंकिता मिश्रा के संबंध कोरेक्स गांजा व नशीले दवाई की बिक्री करने वालों के साथ पार्टनरशिप में व्यापार करने और लाभ प्राप्त करने की शिकायत मेरे द्वारा मुख्यमंत्री म०प्र० शासन भोपाल एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की गई लेकिन उस पर आज भी कार्यवाही संबंधितों के विरूद्ध आपेक्षित है।

कहा की पुलिस अधीक्षक रीवा द्वारा दी गई जानकारी अनुसार रीवा जिले में वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24 में रीवा जिला अपराध के रिकार्ड में उच्च शिखर पर है मादक पदार्थ कारेक्स एवं अन्य की बिक्री में इजाफा व जिसका परिणाम यह रहा कि अपराधों का ग्राफ बढता जा रहा हैं।

बाल बच्चों को रीवा में न रखें अच्छे जीवन हेतु पलायन करें, पुलिस के अधिकारियों को पैसा कमाने दें : विधायक अभय मिश्रा

कोई नेता ऐसा कृत्य नहीं चाहता किन्तु शराब पैकारी और कोरेक्स को संरक्षण जरूर देना चाहता है जिसके कारण पूरा जिला नशे की चपेट में है यही पैकार नेताओं के दरवारी है और पुलिस के सागिर्द जो साथ रहते है वे पुलिस से क्यों डरेंगे और नशा बढ़ेगा तो नशेगत अपराध बढ़ेगा ही उसी की परिणित है ऑचल एवं रोहन चौरसिया के साथ घटना घटी, एवं इसके आरोपी शराब एवं कोरेक्स के पैकार है।

  • हमारे सेमरिया कुछ दिन पूर्व पुर्वा जल प्रपात में एक सम्भ्रांत घर की बच्ची के साथ इसी तरह कृत्य हुआ किन्तु वह रिपोर्ट लिखाने को तैयार नहीं है। चौकी खोलने के आवेदन दिया हुआ है।
    01 वर्ष पूर्व संभ्रांत घर की एक महिला के साथ बसामन मामा में दुष्कृत्य हुआ वर्तमान टी.आई ने उल्टा उसे ही डरा कर चुप करा दिया। वह सीनियर अधिकारी के पास गई तो वह अधिकारी भी अश्लील बातें करने लगा यह बात मुझे कई माह बाद पता हुई।
  • 21 अक्टूबर 2024 की घटना 22 को तबियत बिगड़ने पर थाने गई सी.एम. के कार्यक्रम के कारण पुलिस ने भगा दिया 23 के दिन दवह बेबस तड़पती रही और पुलिस साहिब के बन्दगी में लगी रही, 24 को FIR दर्ज होती है।
  • आज सुबह एक फोन आया उसकी मां के साथ भी ऐसा ही कृत्य हुआ था।
  • यहां के अधिकारी मऊगंज विधायक को सच बोलने पर उल्टा कटघरे में खड़ा करते है और स्वयं नेतागीरी कर रहे। कैसी सरकार है जिसे अपने विधायक का ख्याल नहीं है, यहां अधिकारी पैसे के साथ जातिगत आधार पर संरक्षण देकर नशे का कारोबार फैला चुके है।
  • आज उड़ता पंजाब की तर्ज पर बहता रीवा है पूरी युवा पीढ़ी।
  • टी.आई. की पोस्टिंग शराब माफिया करा रहे है।
  • परिस्थिति ऐसी है कि रीवा में बाल बच्चे रखने लायक नहीं है।
  • पूरी पीढ़ी समाप्त हो गई बचा तो कंक्रीट का जंगल और उसी की ठेकेदारी।

Related Story
सुप्रीम कोर्ट में मेधा रूपम की याचिका की ‘आउट-ऑफ-टर्न’ लिस्टिंग पर सवाल, मामला नोएडा श्रमिक आंदोलन और आकृति चौधरी की NSA हिरासत से जुड़ा
September 25, 2026 सुप्रीम कोर्ट में मेधा रूपम की याचिका की ‘आउट-ऑफ-टर्न’ लिस्टिंग पर सवाल, मामला नोएडा श्रमिक आंदोलन और आकृति चौधरी की NSA हिरासत से जुड़ा
चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद: दो आयुक्तों ने 10 माह में 14 बार उठाई आपत्तियां
September 24, 2026 चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद: दो आयुक्तों ने 10 माह में 14 बार उठाई आपत्तियां
चुनाव आयोग में 10 माह में 14 बार उठे विरोध के स्वर; दो निर्वाचन आयुक्तों ने फैसलों पर जताई आपत्ति, नए मतदाता, नाम हटाने और वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण पर उठाए सवाल
September 24, 2026 चुनाव आयोग में 10 माह में 14 बार उठे विरोध के स्वर; दो निर्वाचन आयुक्तों ने फैसलों पर जताई आपत्ति, नए मतदाता, नाम हटाने और वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण पर उठाए सवाल
MP में चलेंगी भगवा बसें; भोपाल में कल शुभारंभ, प्रथम चरण में रीवा से 35 मार्गों पर 184 बसें चलेंगी सुगम में समायोजित होगी सूत्र सेवा
September 24, 2026 MP में चलेंगी भगवा बसें; भोपाल में कल शुभारंभ, प्रथम चरण में रीवा से 35 मार्गों पर 184 बसें चलेंगी सुगम में समायोजित होगी सूत्र सेवा
SRI का मुद्दा : चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के खुलासे के बाद छिड़ी सियासी रार
September 24, 2026 SRI का मुद्दा : चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के खुलासे के बाद छिड़ी सियासी रार
मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
September 24, 2026 मध्यप्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Chief Minister Dr. Mohan Yadav: सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित; मिलेट उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर
September 24, 2026 Chief Minister Dr. Mohan Yadav: सीधी के बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित; मिलेट उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन और कृषि आधारित उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर
Sidhi industrial investment: सीधी के बाड़ीटोला औद्योगिक क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश की संभावना
September 24, 2026 Sidhi industrial investment: सीधी के बाड़ीटोला औद्योगिक क्षेत्र में 100 करोड़ के निवेश की संभावना
Rewa Transport and Mining Departments News; परिवहन एवं खनिज विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाएं : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
September 23, 2026 Rewa Transport and Mining Departments News; परिवहन एवं खनिज विभाग राजस्व वसूली में तेजी लाएं : कमिश्नर शीलेंद्र सिंह
Agriculture Department Rewa News: धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप की आशंका, किसान नियमित निगरानी करें
September 23, 2026 Agriculture Department Rewa News: धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट के प्रकोप की आशंका, किसान नियमित निगरानी करें

Leave a Comment