Current Date
Madhya Pradesh

WinterPlant: सर्दी के मौसम में विंटर प्लांट्स की बढ़ी डिमांड

Published: October 26, 2024

WinterPlant: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही प्लांट नर्सरी में विंटर प्लांट्स की रौनक देखने को मिल रही है। अब शहरवासियों में अपने होम गार्डन को सर्दियों के मौसम में सुंदर बनाने का क्रेज बढ़ रहा है। लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेने और अपने गार्डन को खिला खिला रखने के लिए नर्सरीज से तरह-तरह के पौधे खरीद रहे हैं।

इस सीजन में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पौधों में डेहलिया, गुलाब, कामनी, मोगरा, परिजात, कनेर, गुडहल, रातरानी, पॉइन्सेटिया, और विटर जैस्मीन शामिल है। खासकर डेहलिया को किंग ऑफ विंटर के रूप में जाना जाता है, जो सर्दियों में गार्डन की शान बढ़ाता है।

 डेहलिया, सेवंती और गुलाब से गार्डन को सजाने की तैयारी

  • नर्सरी से पौधे लाकर उन्हें सही तरीके से गमले में लगाना आवश्यक है। गमला तैयार करने के लिए मिट्टी, गोबर की खाद और रेत को बराबर मात्रा में मिलाना चाहिए। हालांकि, आजकल रेत की जगह कोकोपिट का भी उपयोग हो रहा है, जिससे पौधों की सेहत अच्छी रहती है। पौधा लगाने से पहले मिट्टी में अधिक नमी नहीं होनी चाहिए और रोपाई के बाद शाम को पौधे में अच्छी तरह पानी देना चाहिए।
  • विंटर सीजन में फूलों और बिना फूलों वाले पौधों के साथ-साथ उनके बीजों की भी काफी मांग होती है। इस मौसम में पेंटास, ऑर्किड, बिगनोनिया और सफेद फूलों की बेलें विशेष रूप से पसंद की जाती हैं। गुलाब के नए पौधे लगाने और कटिंग करने के लिए यह समय सबसे अच्छा माना जाता है। कटिंग के बाद कुछ ही दिनों में नई पत्तियों के साथ फूल खिलने लगते हैं, जिससे बगीचा और भी सुंदर दिखता है।
  • विंटर सीजन में 30 से अधिक प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हो जाते हैं। खासकर डेहलिया और सेवंती लाल, नीला, पीला, गुलाबी और बैंगनी जैसे कई रंगों में मिलते हैं। इसी तरह गुड़हल भी कई रंगों में उपलब्ध है, जबकि गुलाबों की 20 से अधिक किस्में बाजार में आ चुकी हैं। मार्केट में ये पौधे 20 से लेकर 150 रुपए तक में उपलब्ध हैं। शहर में कई लोग घर की बगिया को इन सुंदर फूलों से सजाना पसंद करते हैं।

Related Story
कई राज्यों में बारिश-बाढ़ और भूस्खलन की मार, मध्य प्रदेश में भी बिगड़े हालात
August 20, 2026 कई राज्यों में बारिश-बाढ़ और भूस्खलन की मार, मध्य प्रदेश में भी बिगड़े हालात
मध्य प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव: पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 12% कम हुई बरसात
August 20, 2026 मध्य प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव: पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 12% कम हुई बरसात
MP: रीवा में बारिश ने खोली विकास की पोल, पानी में बह गए प्रशासन के दावे
August 20, 2026 MP: रीवा में बारिश ने खोली विकास की पोल, पानी में बह गए प्रशासन के दावे
Special for Independence Day 2026: रक्त, स्वाभिमान और विश्वासघात: आज़ादी की वास्तविक गाथा और आज का भारत
August 15, 2026 Special for Independence Day 2026: रक्त, स्वाभिमान और विश्वासघात: आज़ादी की वास्तविक गाथा और आज का भारत
Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
August 15, 2026 Independence Day 2026: PM मोदी बोले- कच्चे तेल के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता हमारी गलत सोच का कारण
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’
August 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: ‘अब छोटे सपनों से काम नहीं चलेगा, भारत को बड़े लक्ष्य तय करने होंगे’
PM Modi 80th Independence Day Speech: लाल जोधपुरी बांधेज से टाई-एंड-डाई पगड़ी तक, हर साल बदला पीएम मोदी का खास अंदाज
August 15, 2026 PM Modi 80th Independence Day Speech: लाल जोधपुरी बांधेज से टाई-एंड-डाई पगड़ी तक, हर साल बदला पीएम मोदी का खास अंदाज
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन: ‘12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले’
August 15, 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन: ‘12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले’
India Celebrates 80th Independence Day; लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
August 15, 2026 India Celebrates 80th Independence Day; लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित, पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
July 17, 2026 Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन

Leave a Comment