Current Date
BusinessNational

Gold–Silver Price Crash: अचानक आई गिरावट से निवेशक चौंके, क्या अब कीमती धातुओं में मंदी का दौर शुरू होगा?

Published: January 22, 2026

पिछले कुछ दिनों से लगातार रिकॉर्ड तोड़ तेजी दिखा रहे सोना और चांदी गुरुवार को अचानक धड़ाम हो गए। Multi Commodity Exchange (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एक झटके में जहां चांदी करीब ₹20,000 प्रति किलो तक सस्ती हो गई, वहीं सोना भी ₹4,000 से ज्यादा टूट गया। इस अचानक आई गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया है और बाजार में मंदी की आशंका पर चर्चा शुरू हो गई है।

हिंदू राष्ट्र की बात, लेकिन हिंदू आस्था पर पहरा क्यों? माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर नोटिस से भड़का विवाद, प्रतिबंध और जमीन कार्रवाई की चर्चाएं तेज

चांदी 20,000 रुपये तक सस्ती, सोना 4,000 से ज्यादा टूटा

MCX पर खुलते ही Silver Crash
सबसे पहले बात करते हैं चांदी की। बुधवार को 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव जोरदार तेजी के साथ ₹3,25,602 प्रति किलो पर बंद हुआ था। लेकिन गुरुवार को जैसे ही बाजार खुला, चांदी का भाव फिसलकर ₹3,05,753 प्रति किलो पर आ गया।

रवींद्र जडेजा की जगह फिट बैठेंगे अक्षर पटेल? फॉर्म और आंकड़ों से समझिए कौन है टीम इंडिया के लिए बेहतर विकल्प

इस तरह एक ही झटके में 1 किलो चांदी रुपये 19,849 सस्ती हो गई। इतनी बड़ी गिरावट ने ट्रेडर्स और निवेशकों दोनों को सतर्क कर दिया है।

सोना भी देखते ही देखते टूटा
चांदी के साथ-साथ सोने में भी जोरदार गिरावट देखने को मिली। पिछले तीन दिनों में सोना लगातार नए लाइफ टाइम हाई बना रहा था। बुधवार को 5 फरवरी एक्सपायरी वाला सोना ₹1,52,862 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
लेकिन गुरुवार को कारोबार शुरू होते ही 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर रुपये 1,48,777 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी सोना करीब  रुपये 4,085 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।

तेजी के बाद अचानक ब्रेक क्यों?
बीते कुछ दिनों से सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही थी। वैश्विक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और ट्रेड वॉर की आशंका के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर गोल्ड और सिल्वर की ओर तेजी से बढ़ रहे थे।
डिमांड बढ़ने से कीमतें लगातार ऊपर जा रही थीं, लेकिन अब हालात अचानक बदलते नजर आ रहे हैं।

कैबिनेट के बड़े फैसले: अटल पेंशन योजना 2030-31 तक बढ़ी; MSME सेक्टर में जान फूंकने के लिए SIDBI को 5,000 करोड़ रुपये की मंजूरी

गिरावट का Trump Connection
सोना-चांदी में आई इस बड़ी गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump से जुड़ा माना जा रहा है।
बीते दिनों ट्रंप लगातार टैरिफ को लेकर सख्त बयान दे रहे थे। वेनेजुएला, ईरान और ग्रीनलैंड को लेकर दिए गए बयानों से ग्लोबल टेंशन बढ़ गई थी। इसी वजह से निवेशक गोल्ड-सिल्वर की ओर भागे और कीमतों में तेजी आई।

लेकिन अब ट्रंप के हालिया बयान टेंशन कम करने वाले नजर आ रहे हैं। जैसे ही बाजार को यह संकेत मिला कि हालात उतने गंभीर नहीं हैं, निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी और कीमतें टूट गईं।

Greenland और EU को लेकर नरम रुख
ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप ने हाल ही में कहा कि ऐसा समझौता किया जाएगा, जिससे अमेरिका और नाटो दोनों संतुष्ट होंगे। उन्होंने यह भी माना कि जबरदस्ती कोई कदम उठाने से यूरोपीय निवेश प्रभावित हो सकता है।
इस बयान के बाद वैश्विक बाजारों में राहत का माहौल बना, जिसका सीधा असर सोना-चांदी पर पड़ा।

‘हां, मैं हूं शंकराचार्य…’, माघ मेला प्राधिकरण को अविमुक्तेश्वरानंद का सख्त जवाब

India–US Trade Deal से भी बदला माहौल
स्विट्जरलैंड के दावोस में World Economic Forum के दौरान ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर भी सकारात्मक बयान दिया।
उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi की तारीफ करते हुए कहा कि भारत के साथ बेहतरीन ट्रेड डील होने जा रही है। इस बयान से ग्लोबल मार्केट में भरोसा बढ़ा और सुरक्षित निवेश की मांग कम हुई।

‘हां, मैं हूं शंकराचार्य…’, माघ मेला प्राधिकरण को अविमुक्तेश्वरानंद का सख्त जवाब

आगे क्या? मंदी या मौका
विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट फिलहाल मुनाफावसूली का नतीजा हो सकती है। हालांकि अगर ग्लोबल टेंशन पूरी तरह कम होती है, तो सोना-चांदी में आगे भी दबाव बना रह सकता है। वहीं लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह गिरावट खरीदारी का मौका भी साबित हो सकती है। सोना और चांदी की कीमतों में आई यह तेज गिरावट ग्लोबल संकेतों से जुड़ी हुई है। ट्रंप के नरम बयानों और ट्रेड डील की उम्मीदों ने बाजार की दिशा बदल दी है।

रवींद्र जडेजा की जगह फिट बैठेंगे अक्षर पटेल? फॉर्म और आंकड़ों से समझिए कौन है टीम इंडिया के लिए बेहतर विकल्प

अब निवेशकों की नजर अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और अमेरिकी नीतियों पर टिकी रहेगी, जो तय करेंगी कि यह गिरावट अस्थायी है या कीमती धातुओं में वाकई मंदी का दौर आने वाला है।

Related Story
Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
July 17, 2026 Rewa News: क्यौटी किले की सुरक्षा भगवान भरोसे: बिना वैध पसारा लाइसेंस के तैनात किए 6 गार्ड और गनमैन, पुलिस मौन
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
July 2, 2026 Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
June 28, 2026 Maharashtra TET Paper Leak: सरकार ने रद्द की परीक्षा, पेपर ठाणे से बरामद; अब महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर हुआ लीक, आज होना था एग्जाम
अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
June 28, 2026 अब हर अधिकारी कहता है, मैंने भी आरएसएस की चड्डी पहनी है: कैलाश विजयवर्गीय
रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
June 26, 2026 रीवा के ठेकेदार पर ईडी का बड़ा एक्शन: 55.60 करोड़ के फर्जी बिल लगाकर लिया सरकारी भुगतान, भोपाल में 3.97 करोड़ नकद जब्त
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की संभावना से BJP गदगद, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी; कौन सा बिल होगा पास?
लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
June 13, 2026 लोकसभा में 2 तिहाई बहुमत की ओर NDA, TMC के बाद अब इस दल में बड़ी बगावत के संकेत
रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
May 8, 2026 रीवा में ‘परफॉर्मेंस’ बनाम ‘प्रोटेस्ट’: जनता को मिला हक, तो सिस्टम में क्यों मची खलबली?
एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
May 8, 2026 एमपी में कुदरत के दो रंग: 21 जिलों में आंधी-बारिश का तांडव, तो भोपाल-इंदौर में ‘लू’ का प्रचंड प्रहार
तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?
May 8, 2026 तमिलनाडु में ‘थलापति’ की राह में राजभवन की बाधा: बहुमत का प्रमाण या फ्लोर टेस्ट?

Leave a Comment