भोपाल। अरब सागर से उठे चक्रवात बिपरजॉय को असर कम होता जा रहा है। जबकि वही चक्रवात ने समुद्री तटो किनारे भारी तबाही मचाई है इसका असर अब देश कई राज्यों में देखने को मिल रहा है जो कि राजस्थान, गुजरात तो पहले से प्रभावित क्षेत्र में है जबकि अब मध्य प्रदेश में तूफान का असर देखने को मिल रहा है जिसके साथ ही मानसून भी दस्तक दे रहा है। मध्यप्रदेश में भी मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे। 21 जिलों में 3 दिन तक अलर्ट जारी किया गया है।
मानसून बढ़ रहा आगे
मौसम विभाग ने रविवार से बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मानसून को पूर्वी भारत में आगे बढ़ रहा है, जो कि मध्यप्रदेश में 22 से 25 जून के बीच मानसून की एंट्री देखी जा सकती है। 18 से 21 जून के बीच कई क्षेत्रों में मानसून आगे बढ़ेगा। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 24 घंटे में मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है जबकी कुछ मे तेज हवाएं चलने के आसार है।
चक्रवात से प्रभावित हुआ मानसून
मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर में बने चक्रवात के कारण मानसून प्रभावित हुआ है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव नहीं बनने से मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं हुई है। इसके कारण 14 जून से मानसून की प्रगति धीमी हो गई थी। हालांकि फिर मानसून में तेजी देखी जा रही और जल्द ही प्रदेश में एंट्री करने वाला है। फिलहाल कुछ दिन चक्रवात का असर दिखेगा।
मौसम विभाग का अलर्ट
मध्य प्रदेश के किन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। उसमें भोपाल के जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, बालाघाट, सिवनी और रतलाम में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जिलों में रात में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़ और उमरिया में तेजी गर्म हवा से तापमान में इजाफा देखा जा रहे हैं।
इन जिलो भारी बारीश
चक्रवात के प्रभाव में कमी आने के बाद ग्वालियर सहित उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में 18 और 19 जून को बारिश देखने को मिल सकती है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उसमें भोपाल , भिंड, सीहोर, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, इंदौर छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, रतलाम, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर शामिल है। जबकि वही 20 और 21 जून को टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, रीवा, सतना में बारिश देखी जाएगी। कहीं तेज बारिश देखने को मिल सकती है। मानसून की एंट्री भी इसी दौरान होने की संभावना जताई गई है।