Current Date
Madhya Pradesh

सीतापुर से बदवार, रीवा-प्रयागराज मार्ग सोहागी घाट में सुधार सहित 165 सड़कों का कार्य समय पर पूरा कराएं : कमिश्नर बीएस जामोद

Published: July 14, 2025

रीवा। कमिश्नर कार्यालय में आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। क्षेत्र में भ्रमण करके निर्माण कार्यों की सतत मानीटरिंग करके उसे तय समय सीमा में पूरा कराएं। निर्माण कार्य में भू अर्जन अथवा अन्य किसी तरह की बाधा को समन्वय बनाकर तत्काल दूर करें। निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करें। कमिश्नर ने कहा कि संभाग के सभी जिलों में गत तीन दिनों में भारी वर्षा हुई है। जिन सड़कों में पुल और रपटे जलमग्न हो जाते हैं उनमें तत्काल बैरियर लगाकर कर्मचारी तैनात करें। पुल में पानी आने पर दोनों ओर से आवागमन बंद कराएं। अधिक वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे करके इनमें सुधार का कार्य शुरू करें।

बैठक में कमिश्नर ने कहा कि निर्माण कार्य में यदि भू अर्जन की आवश्यकता है तो कार्य स्वीकृत होते ही भू अर्जन की कार्यवाही शुरू कर दें। निर्माण एजेंसी को वर्क आर्डर जारी करने के साथ ही कार्य के लिए आवश्यक भूमि भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। भू अर्जन के संबंध में कलेक्टर कार्यालय में आयोजित टीएल बैठक में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं। नागौद, परसमनिया, मैहर मार्ग निर्माण के लिए वन विभाग से समन्वय बनाकर कार्य पूरा कराएं। सीतापुर से बदवार मांग में शेष बचे चार किलोमीटर का कार्य एक माह में पूरा करें। रीवा-प्रयागराज मार्ग में सोहागी घाट में सड़क में सुधार का कार्य तत्काल शुरू कराएं। सभी फोरलेन सड़कों में डिवाइडर में पौधे रोपित कराएं। रोपित पौधों की सुरक्षा के भी उचित प्रबंध करें। विभागीय मद से 243 सड़कों का संभाग के विभिन्न जिलों में निर्माण किया जा रहा है। इनमें से अभी केवल 39 सड़कों का कार्य पूरा हुआ है। शेष 165 प्रगतिरत सड़कों का कार्य समय पर पूरा कराएं।

कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग पीआईयू की समीक्षा करते हुए कहा कि सीएम राइज स्कूल रामपुर बघेलान, उंचेहरा तथा मझगवां में समस्त औपचारिकताएं पूरी करके निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराएं। निर्माण कार्यों में जमीन के संबंध में किसी भी तरह की कठिनाई होने पर कलेक्टर को अवगत कराएं। मैहर जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 39 शासकीय आवास मंजूर हुए हैं। इनका निर्माण कार्य तत्काल शुरू करें। छात्रावास भवन के लिए भी उपयुक्त स्थल तय करके निर्माण कार्य शुरू कराएं। मैहर में ही सर्किट हाउस में अतिरिक्त कक्ष और रामगढ़ के शासकीय स्कूल भवन के निर्माण की बाधाएं दूर करके उनका कार्य शुरू करें। बैठक में रीवा बायपास के उन्नयन, सीधी-सिंगरौली हाईवे के निर्माण, मऊगंज में शासकीय आवास निर्माण सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य अभियंता आरके वर्मा ने सड़कों तथा अन्य निर्माण कार्यों की जिलेवार जानकारी दी। बैठक में संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय, अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग एसपी तिवारी, महाप्रबंधक एमपीआरडीसी विनोद तंतुवाय, कार्यपालन यंत्री नितिन पटेल, कार्यपालन यंत्री सेतु बीएस त्रिपाठी तथा सीधी, सिंगरौली, सतना जिलों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Story
त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
October 16, 2026 त्योंथर में विकास पर वर्चस्व की जंग, समर्थकों में टकराव पूर्व विधायक का छलका दर्द
रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
October 11, 2026 रिहाई के बाद CJP का संदेश—‘कॉकरोच कभी मरते नहीं’, दोपहर 2 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
October 11, 2026 Kharge on CJI: ‘हाथ जोड़कर गुजारिश करेंगे’, खरगे बोले- देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात
Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
October 11, 2026 Delhi Protest: सुप्रीम कोर्ट में बैरिकेडिंग पर सवाल, मेट्रो और इंटरनेट बहाली पर मांगा जवाब
Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
October 11, 2026 Delhi Protest: दिल्ली आंदोलन में अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकारों पर सवाल, क्या पुलिस कार्रवाई संवैधानिक सीमाओं के अनुरूप?
Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
October 11, 2026 Maa Shailputri Aarti: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री की संपूर्ण आरती और मंत्र
Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
October 11, 2026 Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर की ओर आज फिर कूच, सभी मेट्रो स्टेशन खुले
Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
October 10, 2026 Delhi CJP Protest Live Update: अभिजीत दिपके और अन्य नेता हिरासत में
दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
October 10, 2026 दिल्ली में अघोषित आपातकाल? Delhi Protest में कड़ी सुरक्षा; सड़कों पर बैरिकेडिंग, युवाओं की हिरासत और मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल
दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी
October 10, 2026 दिल्ली CJP Protest Live Update: दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, सुरक्षा कड़ी

Leave a Comment