Salman Khan news: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है, हालही में आपको बता दे की सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई है।
वही कुछ रिपोर्ट्स में दवा किया गया है की वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर था। बता दे की बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी में अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था।
दरअसल आपको बता दे की 14 अप्रैल की तड़के सुबह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कई राउंड फायरिंग की गई थी। इसके बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
वही अब सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया की सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि शूटरों ने किसी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि हवा में गोलियां चलाईं। यह फायरिंग केवल दहशत फैलाने और संदेश देने के लिए की गई थी।
WATCH I First visuals from CCTV footage of the two men who fled the scene after firing at Salman Khan’s Bandra home, Galaxy on Sunday morning. Video @Brezzy_Drive pic.twitter.com/XI5roJQ7ff
— HTMumbai (@HTMumbai) April 14, 2024
वही अब मामले में शामिल दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। देर शाम पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की। वही बताया गया है की दोनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर है।