MP shehdol: कभी कभी एक छोटा सा मजाक लोगो को काफी मुश्किलों में डाल देता है, और ये मजाक इतना खतरनाक होता है की लोगो की जान तक चली जाती हैं। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक दुल्हन के भाई को दूल्हे की तरफ से महिला रिश्तेदार के साथ मजाक करना काफी भारी पड़ गया। ये मजाक इतना भारी पड़ गया की दुल्हन के भाई को जान तक गवानी पड़ गई। ये पूरा मामला है गोहपारू थाना इलाका का जहा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
असल में मोहतरा मोगरिया डोंगरी टोला के रहने वाले संतोष सिंह 28 फरवरी को बारात पास के जयसिंहनगर थाना इलाके के निवासी प्यारे सिंह के यह गई थी। प्यारे सिंह की लड़की के शादी संतोष सिंह के साथ हो रही थी। इस शादी के दौरान ही दुल्हे के तरफ से आए रिश्तेदार की लड़की के दुल्हन के भाई जिसका नाम शिवप्रसाद सिंह है उसने कुछ मजाक किया, ये मजाक दूल्हे के तरफ से आए रिश्तेदार विश्वनाथ सिंह को अच्छी नहीं लगी। इसके दो दिन बाद ही शिवप्रसाद सिंह अपनी रिश्तेदारों के साथ बहन को शादी के रस्मो के मुताबिक चौथी छुड़ाने के लिए बहन के ससुराल मोहतरा आया था।
रस्मो के दौरान काफी नाच गाने का माहौल बना हुआ था, एक बार फिर शिवप्रसाद ने लड़की से फिर मजाक किया। जो की विश्वनाथ को अच्छा नहीं लगा, उसने सभी लोगो के सामने शिवप्रसाद के सिर पर लाठी से प्रहार किया। इसके बाद उसे फौरन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहा मौजुद डॉक्टरों ने उसे मृत करार कर दिया। इसके बाद शहडोल एसपी कुमार प्रतीक ने कहा की गोहरूप पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही विश्वनाथ के खिलाफ 302 को धारा लगाकर उसे हिरासत में ले लिया गया है।