Home राष्ट्रीय मध्य प्रदेश

छत्तीसगढ़ खेल IPL Updates बिजनेस ऑटोमोबाइल टैकनोलजी मनोरंजन #Trending Web Stories
Follow On WhatsApp
Follow On Telegram

Live Murder in Morena : पिता व दो पुत्र सहित 6 लोगो पर दागी गोलीया, मौत

By Surendra Tiwari

Published on:

---Advertisement---

मुरैना। मुरैना के लेपा भिड़ोसा गांव में शुक्रवार सुबह एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि गांव के 2 परिवारों के बीच पिछले 10 साल से रंजिश चल रही है। इसके चलते ही शुक्रवार को एक परिवार ने दूसरे परिवार पर फायरिंग कर दी। 3 पुरुष और 3 महिलाएं मारी गई हैं, सभी एक ही परिवार के हैं। 3 लोग घायल हैं। इसी गांव के रविंद्र सिंह कांग्रेस विधायक हैं।

बताया जा रहा हैं कि गोली से पहले लाठिया चली, जिसके बाद एक पक्ष ने बन्दूके निकाल ली तो वही दुसरे पक्ष ने ताबातोड गोलिय चालाई। इस घटना में 6 लोगो की मौत हो गई हैं जगकि दो लोग जिन्दगी मौत के बीच संर्घष कर रहे हैं। घटना के बाद गांब में दहसत का माहौल बना हुआ हैं। लोग घरो में बन्द हैं। गांव को पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका हैं। मरने वालो में लेस कुमारी पत्नी बृग्रेद्र सिंह, बबली पत्नी नरेन्द्र सिंह तोमर, मधू कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेन्द्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्य प्रकाश पुत्र गजेन्द्र सिंह, संजू पुत्र गजेन्द्र सिंह की मौत हो गई है। जबकि घायलो में विनोद सिंह पुत्र विनोद सिंह तोमर, विरेन्द्र पुत्र गजेन्द्र सिंह शामिल हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment