Bhopal News : MP में APP की एंट्री, भोपाल में अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी व शिवराज की दी खुली चुनौती

विंध्य भास्कर डेस्क। चुनावी साल में गुजरात के बाद अब मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने एंट्री की है। मंगलवार को भोपाल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ा हमला बोला है। सभा में उन्होंने कहा कि उन्हें पहलीबार लग रहा है कि प्रधानमंत्री जैसे पद में पढ़े लिखे व्यक्ति को होना बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री पढ़े लिखे होते तो दिल्ली के शिक्षामंत्री को पुरुस्कृत करने की जगह जेल भेजने की कोशिश नहीं करते । इतना ही अर्थव्यवस्था को जानते तो नोटबंदी जैसे कदम इस तरह नहीं उठाते है। वहीं कोरोना में थाली बजाकर कोरोना भागने का मंत्र कम पढ़ा लिखा प्रधानमंत्री ही कर सकता है। इसके साथ ही उन्होनेे अरविंद केजरीवाल को प्रदेश में हुए व्यापम घोटाले में सीबीआई व ईडी की कार्यप्रणाली को लेकर प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार की एजेंसियों को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
देश के सबसे बड़े घोटाले पीएम चुप्प क्यों
अरविंद केजरीवाल ने देश अब तक सबसे बड़े व्यापम घोटाले में केन्द्र सरकार और केन्द्र की एजेंसियों पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाया है। उन्होनें कहा कि दे्र्रश मेंं अब तक नहीं 8000 करोड़ रुपए के घोटोल में मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अन्य पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पर केन्द्रीय एजेसियों की रफ्तार धीमी है। वहीं विपक्ष में बैठे राजनैतिक पार्टियों पर लगातार ईडी व सीबीआई काम कर रही है। जबकि भाजपा में जो भी लोग शामिल है उनके भ्रष्टाचार के मामलों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
भाजपा में व्यापक भ्रष्टाचार
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भाजपा शासित सरकारों में व्यापक स्तर के भ्रष्टाचार हुए है। एमपी में मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रालय में महिला बाल विकास विभाग में पौषण आहार में 1०० करोड़ रुपए को घोटाला सामने आया है। इसके बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इतना ही शासन के पैसे के भाजपा प्रचार प्रसार कर रही है।
विंध्य में आप की एंट्री
बताते दें कि विंध्य में अब तक भाजपा और कांग्रेस के अलावा बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रभाव रहा है लेकिन इस बार नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को काफी मत मिले है। वहीं विंध्य में नगर निगम सिंगरौली में आम आदमी पार्टी का कब्जा है। ऐसे में चुनावी साल में आप की एंट्री से दोनों पार्टियों को गणित बिगड़ सकता है।