Satna News : UP के प्रयागराज की तरह सतना में बैग छीनने मारी गोली, बैग में छिपा हत्या का राज

विंध्य भास्कर डेस्क। यूपी के प्रयागराज की तरह में सतना में बैग छीनने के लिए शराब गु्रप के कर्मचारी को गोली मार दी। गोली मारने के पीछे कर्मचारी के पास एक बैग का होना है। इसी बैग को हासिल करने के लिए युवकों ने गोली मारी है। बताया जा रहा है सतना के सर्किट हाउस के पास शराब कंपनी के कर्मचारी मुनीम संजय सिंह के पा बैग में 22 लाख रुपए थे। घटना के बाद युवक फरार हो गए है।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो सतना में शराब कंपनी के मुनीम निवासी यूपी आजमगढ़ की गोली मार कर हत्या के बाद बदमाश 22 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब मुनीम सेंट्रल बैंक के सामने कार से उतर रहा था। इस गोली कांड की पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। घटना के बाद आरोपियों की तलाश में शहर की नाकेबंदी की गई है। यह घटना को सोमवार दोपहर डेढ बजे 5 हथियारबंद बदमाशों ने जोकि बाइक से आए थे घटना को अंजाम दिया है।भाटिया गु्रप की शराब कंपनी रोजवुड सप्लायर्स का मुनीम संजय सिंह रोज की तरह करीब डेढ़ बजे कैश लेकर बैंक से २२ लाख रुपए लेकर निकले। इसी बीच बाइक सवार 5 नकाबपोश बदमाशों ने सर्किट हाउस के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पास पूरी घटना को अंजाम दिया है।
बदमाशों ने संजय सिंह को उस वक्त गोली मारी जब वह नोटों से भरा बैग लेकर कार से बाहर निकल रहे थे। गोली मारने के बाद बदमाशों ने बैग लेकर फरार हो गए। संजय सिंह का शव मारुति इको के दरवाजे के पास मिला। मुनीम आजमगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। संजय सिंह के साथ आए ड्राइवर दिनेश बारी ने बताया कि वह रोजाना कंपनी के लोटस सिटी स्थित ऑफिस से सेंट्रल बैंक पैसा जमा करवाने मुनीम को साथ लेकर आता था। सोमवर को वह यहां संजय सिंह को लेकर पहुंचा तो जैसे ही वे बैग लेकर गाड़ी से उतरने लगे,गोली चलने की आवाज आई। वह कुछ समझता-संभलता तब तक बाइक सवार बदमाश भाग निकले। लोगों ने बताया कि इस दौरान बदमाशों ने तीन राउंड गोलियां चलाई। इसके बाद बंदूक लहराते हुए बाइक से भाग निकले।