जाह्नवी कपूर ने अभिषेक बच्चन के प्यार में पागल होकर काट ली हाथ की कलाई, पुलिस स्टेशन में भी हुआ था केस दर्ज

जाह्नवी कपूर ने अभिषेक बच्चन के प्यार में पागल होकर काट ली हाथ की कलाई, पुलिस स्टेशन में भी हुआ था केस दर्ज
 | 
abhishek bachan

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने मिस वर्ल्ड रह चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ साल 2007 में शादी हुई थी। बता दे कि दोनों के शादी के पहले कई तरह की अड़चन भी सामने आई थी। कई लोगों ने इनकी शादी को रोकने के लिए बाधा डालनी चाही, हालांकि अपने मुकाम में कामयाब नहीं हो पाए। हम जिस शादी में अड़चन लाने वाले की बात कर रहे है वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर थीं जिन्होंने अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी रोकने के लिए सारी हदें पार कर डाली थी। दरअसल एक तरफ अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी की तैयारियां चल रही थी, तो वहीं दूसरी तरफ जाह्नवी कपूर के दिमाग में शादी को रोकने के लिए योजनाएं चल रही थी। 

दरअसल जाह्नवी कपूर ने अभिषेक बच्चन को पाने के लिए अपनी हाथ की कलाई काट डाली थी। जाह्नवी ने दावा किया था कि अभिषेक उनके पति है, उनकी पहले ही शादी हो चुकी है। जाह्नवी कपूर ने बताया की अभिषेक ने उन्हें धोखा दिया है, उन्होंने मुझसे शादी करने के बाद भी ऐश्वर्या से शादी कर ली। जाह्नवी कपूर ने इतना ही नहीं बल्कि जाह्नवी कपूर ने इसको लेकर मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज करवाया था। 

abhishek bachan

हालांकि अभिषेक बच्चन ने इन सभी दावों को झूठा बताया। अभिषेक बच्चन ने जाह्नवी के द्वारा लगाए आरोपों को ख़ारिज किया, और कहा कि ये सब महज एक अफवाह है। बता दें हम जिस जाह्नवी कपूर की बात कर रहे हैं वो एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर नहीं है। वो एक मॉडल और अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'दस' फिल्म में भी नजर आ चुकी है। खैर, वो किस्सा पुराना हो चुका है अभिषेक बच्चन अब ऐश्वर्या राय और अपने परिवार के साथ अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।