Neha Kakkar कभी एक छोटे से सिंगल रूम में रहती थी, आज है अलिसान घर जाने उनके स्ट्रगल की पूरी कहानी

Neha Kakkar कभी एक छोटे से सिंगल रूम में रहती थी, आज है अलिसान घर जाने उनके स्ट्रगल की पूरी कहानी
अपने आवाज से लाखों लोगों की दीवाना बना चुकी बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपना 33वा जन्मदिन मना रही है। नेहा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। दुनिया भर में नेहा का लाखों करोड़ों फैंस है। लेकिन नेहा को ये ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिऐ काफी संघर्ष करना पड़ा था। उन्हों ये नाम शोहरत काफी मेहनत के बाद हासिल की है। नेहा आज जो भी है अपने मेहनत के दम पर है। आज नेहा एक ग्रैंड लाईफ जी रही है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब नेहा का पुरा परिवार एक छोटे से कमरे में रहता था। जब नेहा महज 4 साल की थी उन्होंने अपने पिता के साथ माता के जगराते मे गाना शुरु किया था।
नेहा ऋषिकेश में रहने के दौरान उन्होंने बचपन से जगराता में गाना शुरु कर दीया था। नेहा का बचपन बडी मुश्किल से गुजरा है। वह ऋषिकेश में अपने माता-पिता और दो भाई-बहन सोनू और टोनी कक्कड़ के साथ सिर्फ एक रूम में रहा करती थीं। नेहा कक्कड़ ने इंडियंस आइडल 2 में ऑडिशन दीया था लेकिन जज की खुसर्सी पर बैठे अनु मलिक ने उन्हें रिजेक्ट कर दीया था नेहा ने अपनी मेहनत के दम पर आज वो मुकाम हासिल किया के उसी शो की जज की खुर्शी पर वो आज बैठी है।
नेहा ने फिल्म मीराबाई नॉट आउट में कोरस गाकर अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन वह लाइमलाइट में तब आईं जब उन्होंने दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डियाना पेंटी की फिल्म कॉकटेल में सेकंड हैंड जवानी गाना गाया था। आज नेहा कक्कर बॉलीवुड फिल्मों में गाना गाने के साथ पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी फेमस हैं। दिल को करार आया सिंगर कई लग्जरियस और महंगी गाड़ियों की मालकिन हैं। उनके पास ऑडी मर्सिडीज बेंज, रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू और अन्य कार का शानदार कलेक्शन है। नेहा कक्कड़ का ऋषिकेश में एक बेहद आलीशान बंगला भी है। नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में गिनी जाती हैं जिन्हें इंस्टाग्राम पर 70.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वह एक ऐसी इंडियन म्यूजिशियन हैं जिन्हें इतने सारे लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।