ई-केवाईसी अपडेट नहीं, 25 हजार किसान सम्मान निधि से होंगे वंचित

ई-केवाईसी अपडेट नहीं, 25 हजार किसान सम्मान निधि से होंगे वंचित

Editor
Published on: 8 Sep 2022 5:50 AM GMT
ई-केवाईसी अपडेट नहीं, 25 हजार किसान सम्मान निधि से होंगे वंचित
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

रीवा. जिले में 25 हजार से अधिक किसानों की केवाइसी अपडेट नहीं हो सकी है। इससे सितंबर से उनके खाते में प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि नहीं आ पाएगी। सरकार ने केवाइसी अपडेट कराने 31 अगस्त तक का समय दिया था। इस अवधि में जिन किसानों का अपडेशन नहीं हुआ है वह इस महत्वपूर्ण योजना से बाहर हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार, जिले में 243751 किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए पंजीकृत हैं। इनमें से निर्धारित तिथि तक 218438 किसानों की ही केवाइसी अपडेट हुई है। सबसे अधिक रायपुर कर्चुलियान के किसानों की 94 प्रतिशत केवाइसी अपडेट हुई है। वहीं सबसे कम त्योंथर व नईगढ़ी में अपडेशन का कार्य 88 प्रतिशत ही हो सका है। कुल मिलाकर जिले में केवाइसी अपडेशन का आंकड़ा 90 प्रतिशत है। 10 प्रतिशत किसान ही ऐसे हैं, जिनकी केवाइसी नहीं हो पाई है। केवाइसी अपडेशन कार्य जिलेभर में पटवारियों एवं सचिवों को सौंपा गया था। इन्होंने प्रशासन को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उन्हीं किसानों की केवाइसी अपडेट नहीं हो पाई, जो बाहर चले गए हैं और कई बार उनके घर पर जाने के बाद भी नहीं मिले। ऐसे में संबंधित किसानों को अब आगे परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ब्लॉक का आंकड़ा

गुढ़- कुल पंजीकृत किसान 15373

अपडेट हुई केवाइसी 14287

केवाइसी अपडेट नहीं 1086

हनुमना- कुल पंजीकृत किसान 28703

अपडेट हुई केवाइसी 25661

केवाइसी अपडेट नहीं 3042

हुजूर- कुल पंजीकृत किसान 26964

अपडेट हुई केवाइसी 24486

केवाइसी अपडेट नहीं 2478

जवा- कुल पंजीकृत किसान 21923

अपडेट हुई केवाइसी 19264

केवाइसी अपडेट नहीं 2659

मनगवां- कुल पंजीकृत किसान 25683

अपडेट हुई केवाइसी 22195

केवाइसी अपडेट नहीं 3488

़मऊगंज- कुल पंजीकृत किसान 20353

अपडेट हुई केवाइसी 17231

केवाइसी अपडेट नहीं 3122

नईगढ़ी- कुल पंजीकृत किसान 20744

अपडेट हुई केवाइसी 18303

केवाइसी अपडेट नहीं 2441

रायपुर कर्चु.-कुल पंजीकृत किसान 12621

अपडेट हुई केवाइसी 11949

केवाइसी अपडेट नहीं 672

सेमरिया- कुल पंजीकृत किसान 22406

अपडेट हुई केवाइसी 20444

केवाइसी अपडेट नहीं 1762

सिरमौर- कुल पंजीकृत किसान 21519

अपडेट हुई केवाइसी 20027

केवाइसी अपडेट नहीं 1492

त्योंथर- कुल पंजीकृत किसान 27462

अपडेट हुई केवाइसी 24991

केवाइसी अपडेट नहीं 3071

300 से अधिक किसानों की नहीं मिली आइडी

कुल पंजीकृत किसान 243751

अपडेट हुई केवाइसी 218438

केवाइसी अपडेट नहीं 25313

कुल प्रतिशत 90

बताया गया, जिलेभर में 300 से अधिक ऐसे किसान चिह्नित हैं जिनकी आइडी नहीं मिली है। इस कार्य में लगे पटवारियों एवं सचिवों ने जो रिपोर्ट दी है उसके मुताबिक ये लोग या तो बाहर चले गए हैं या फिर किन्हीं अन्य कारणों से बाहर रहे जिससे उनकी आइडी नहीं मिल सकी है। ऐसे में संबंधित किसानों को ही इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।

Editor

Editor

Next Story