MP Weather : मध्य प्रदेश में अचानक से बढ़ी ठिठुरन, इन जिलों में तेजी से लुढ़का पारा, जानिए कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में 5 डिग्री तक लुढ़क गया पारा 

Editor
Published on: 19 Nov 2022 4:34 AM GMT
MP Weather : मध्य प्रदेश में अचानक से बढ़ी ठिठुरन, इन जिलों में तेजी से लुढ़का पारा, जानिए कैसा रहेगा मौसम
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

मध्य प्रदेश के तापमान में अचानक से बदलाव आ गया है। ठंड का कहर जारी हो गया है। पहाड़ी इलाके में बर्फवारी व उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मध्य भारत में ठंड अचानक से बढ़ गई है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मध्य प्रदेश के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है। राजधानी भोपाल सहित दमोह, इंदौर, जबलपुर के रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। जबकि ग्वालियर में तो अभी से कड़ाके की ठंड की शुरू हो गई है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अचानक ही प्रदेश के मौसम में ठंडक घुल गई है, ऐसे में कुछ ही दिनों में कड़ाके की ठंड पडऩे का अनुमान है।

इस सीजन के सबसे ठंडे और गर्म स्थान
प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। इसके बाद नौगांव, उमरिया, रायसेन और खजुराहों में ठंडक रही। वहीं प्रदेश के सबसे गर्म जिलों की बात करें तो सीधी में तापमान सबसे अधिक रहा, इसके बाद दमोह, रीवा, खंडवा, गुना, नर्मदापुर, रतलाम भी गर्म रहे।

प्रदेश के सबसे ठंडे स्थान और न्यूनतम तापमान
- पचमढ़ी में 7.8 °C
- नौगांव में 8.3 °C
- उमरिया में 8.8 °C
- रायसेन में 9 °C
- खजुराहो में 9.8 °C
- दतिया में 10 °C
- जबलपुर में 10.1 °C
- बैतूल में 10.2 °C
- ग्वालियर में 10.4 °C
- राजगढ़-भोपाल में 10.6 °C
- छिंदवाड़ा में 10.7 °C
- मंडला में 11 °C

प्रदेश के सबसे गर्म स्थान और अधिकतम तापमान
- सीधी में 31.6 °C
दमोह में 30.8 °C
- रीवा में 30.4 °C
- खंडवा में 30.1 °C
- खरगोन-राजगढ़-रतलाम में 30 °C
- गुना में 29.8 °C
- नर्मदापुरम में 29.1 °C
- उज्जैन-मंडला-सागर में 29 °C

Editor

Editor

Next Story