MP Weather : विदाई की बेला में मेहरबान हुए मेघ, प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

लगातार हो रही बारिश से तापमान में आई गिरावट
 

Editor
Published on: 22 Sep 2022 3:31 AM GMT
MP Weather : विदाई की बेला में मेहरबान हुए मेघ, प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

मनसून की विदाई से पहले मध्यप्रदेश में बारिश का दौर एक बार फिर से शुरू है। राज्य में बुधवार से एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू है। गुरुवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को सुबह से ही बारिश की झड़ी लगी हुई है। बता दें कि मानसून की वापसी राजस्थान और गुजरात से होगी। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के तट पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जो अब छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है। वर्तमान में मानसून की ट्रफ रेखा मध्यप्रदेश से गुजर रही है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पर भी सर्कुलेशन हो सकता है। सामान्य तौर पर 17 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू हो जाती है।

बारिश के चलते गिरा तापमान
राजधानी भोपाल के कुछ हिस्सों में मंगलवार और बुधवार को हल्की बौछारें पड़ी हैं। गुरुवार को भी सुबह से राजधानी में बादलों का डेरा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही भोपाल में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। यही हाल प्रदेश के अन्य जिलों का भी है, तापमान कम होने से मौसम में ठंडक घुल गई है।

इस जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें ग्वालियर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, सतना, जबलपुर,छतरपुर, सिवनी, कटनी और भिंड शामिल है। इसके साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम, चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में बारिस की संभावना है।

Editor

Editor

Next Story