होली के मौके पर हुई कर्मचारियों के ऊपर पैसों की बारिश, सरकार दे रही है 10 हजार रुपए चेक करे अपना नाम

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए होली जैसे मौके पर सरकार की और से एक बड़ा उपहार मिला है। केन्द्र सरकार की और से स्पेशल फेस्टिवल एडवांस योजना की घोषणा की है। 
 | 
Money

7th Pay Commission latest news today: केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए होली जैसे मौके पर सरकार की और से एक बड़ा उपहार मिला है। केन्द्र सरकार की और से स्पेशल फेस्टिवल एडवांस योजना की घोषणा की है। इस फेस्टिवल एडवांस योजना के अंतर्गत केंद्रीय कर्मचारियों को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। केंद्रीय कर्मचारियों को होली जैसे त्यौहार पर 10 हजार रुपए का एडवांस ले सकते है।इस पर अब किसी भी तरह का कोई ब्याज नही देना होगा। इस 31 मार्च तक खर्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष सरकार ने इस योजना की घोषणा की थी।

वित्त मंत्रालय की और से हर वर्ष कर्मचारियों को ये उपहार मिल रहा है। इसे एडवांस प्री लोडेड कहते है। केंद्रीय कर्मचारी के खाते में ये पैसा पहले से ही दर्ज होगा। उन्हे सिर्फ इस पैसे को खर्च करना है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है की इसके लिए सरकारी कर्मचारियों को किसी भी तरह का ब्याज नही देना पड़ेगा। इसके साथ ही इसे चुकाने के लिए नियम और शर्ते भी आसान है।

फेस्टिवल एडवांस योजना के अंतर्गत 4 हजार से 5 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया जाना हैं। वही सूत्रो के मुताबिक एडवांस योजना के बैंक चार्ज को भी सरकार देखेगी। इसे पूर्व में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारी के लिए LTC Cash Voucher जैसी योजना को भी लॉन्च किया था।

सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए यात्रा भत्ता अवकाश स्कीम में कैश वाउचर की घोषणा की है। इस घोषणा के अंतर्गत कर्मचारियों को यात्रा भत्ता के रूप में मिलने वाली राशि का मार्केट में आवंटन किया जाना है।

केंद्रीय कर्मचारियों के मार्च महीने के वेतन में महंगाई भत्ते में काफी लाभ मिलेगा। उनके DA में 4 प्रतिशत का इजाफा किया जाना है। न्यूनतम बेसिक वेतन 18000 रुपए पर आपको कुल 720 रुपए प्रति महीना के वृद्धि होगी। इसकी अधिकतम वेतन 250000 रुपए वालो के इसमें 12000 रुपए की बढ़ोतरी हुई।