DA hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए है अच्छी ख़बर, डीए में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी, सेलरी भी बढ़ेगी
कर्मचारियों के लिए बढ़िया खबर है। असल में उनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए आदेश भी जारी किए गए हैं। बैठक में महंगाई भत्ते में वृद्धि का निर्णय लिया गया है।
Thu, 16 Mar 2023
|

Employees DA Hike : कर्मचारियों के लिए बढ़िया खबर है। असल में उनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए आदेश भी जारी किए गए हैं। बैठक में महंगाई भत्ते में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही अब कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11% की बढ़ोतरी भी की जाएगी। इसके साथ ही उनकी सैलरी में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।
बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ
उत्तर प्रदेश के 16000 से ज्यादा नियमित कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के 16000 कर्मचारियों को बड़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा भी मिलेगा। रोडवेज कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 11% की दर से बढ़ाने का फैसला लिया गया है। वही परिवहन विभाग के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि दर 28% की गई है।
Empowered की बैठक में महंगाई भत्ते में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। एंपावर्ड कंपनी की बैठक में बैठक में लिए गए फैसलों से रोडवेज कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 28% की वृद्धि की जानी है। जनवरी 2023 से आगे मिलने वाली वेतन में उन्हें बड़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा दिया जाएगा।
इससे पूर्व उन्हें 17% महंगाई भत्ता उपलब्ध कराया गया था। रोडवेज कर्मचारी लंबे वक्त से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। वही समिति द्वारा इसमें वृद्धि कर 11% महंगाई भत्ते के प्रस्ताव को सहमति मिल गई है। वृद्धि के बाद कर्मचारियों की सैलरी में ₹8000 तक का मुनाफा प्रतिमाह देखने को मिल सकता है कर्मचारियों की सैलरी में सालाना ₹96000 आने वाले हैं।