सरकार ने दिया बड़ा गिफ्ट Salary में होगी बडोतरी, सूचना हुई जारी देखे कितना मिलेगा लाभ

दिल्ली में शासित केजरीवाल सरकार ने अपने सभी मंत्रियों और विधायकों को एक बड़ा सुनहरा मौका दिया है। दिल्ली सरकार ने सभी विधायकों और मंत्रियों के वेतन में भारी वृद्धि की है। 
 | 
Money

Delhi MLA-Ministers Salary Hike : दिल्ली में शासित केजरीवाल सरकार ने अपने सभी मंत्रियों और विधायकों को एक बड़ा सुनहरा मौका दिया है। दिल्ली सरकार ने सभी विधायकों और मंत्रियों के वेतन में भारी वृद्धि की है। राज्य सरकार ने विधायकों की सैलरी में 66% तो वही मंत्रियों की सैलरी में 136% की बढ़ोतरी की है। जिसके बाद से ही विधायकों की सैलरी में 40,000 से अधिक और मंत्रियों की सैलरी में एक लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी होगी। इसके बारे में दिल्ली सरकार की विधि न्याय एवं विधाई कार्य विभाग के प्रधान सचिव भारत पराशर ने सैलरी और भत्तो से जुड़े अधिसूचना भी जारी कर दिए हैं।

बीते वर्ष जुलाई 2022 में दिल्ली विधानसभा में विधायकों और मंत्रियों की वेतन में वृद्धि का प्रस्ताव पास किया गया था। जिसके बाद इसे सहमति के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा भी गया था। जो उपराज्यपाल गृह मंत्रालय होते हुए राष्ट्रपति के पास यह प्रस्ताव पहुंचा था। मुहर लगने के पश्चात दिल्ली सरकार के लोन डिपार्टमेंट में भी सैलरी में वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत आप विधायकों को प्रत्येक महीने ₹90000 लिए जाएंगे और मंत्रियों को ₹170000 प्रत्येक महीने मिलेगा।

असल में 12 वर्षों बाद दिल्ली के विधायकों की सैलरी एवं भत्तों में वृद्धि की गई है। अधिसूचना के अंतर्गत विधायकों की सैलरी ₹54000 से बढ़ाकर अब ₹90000 करने का फैसला किया गया है। वही मंत्रियों को ₹72000 मिला करते थे जिसके बाद उनकी सैलरी में 136% की वृद्धि करने के बाद उनकी सैलरी ₹170000 हो जाएगी। ऐसे में मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मुख्य सचेतक और नेता प्रतिपक्ष की सैलरी एवं भत्ते में भी वृद्धि होगी।  सैलरी एवं भत्ते में वृद्धि बीते 14 फरवरी से लागू मानी जाएगी। इससे पूर्व दिल्ली के विधायकों की सैलरी एवं भत्ते वृद्धि की गई थी बता दे कि दिल्ली में लगभग 70 विधायक है।